यूपी में कोरोना से 15 लोग पीड़ित, अब नोएडा में धारा 144 लागू

Published : Mar 19, 2020, 07:44 AM ISTUpdated : Mar 19, 2020, 10:12 AM IST
यूपी में कोरोना से 15 लोग पीड़ित, अब नोएडा में धारा 144 लागू

सार

उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 5 लोग अति संवेदनशील स्थिति में भर्ती हैं। इन अति संवेदनशील संदिग्धों की पुणे लैब से रिपोर्ट का इंतज़ार है। वहीं, अब तक 3 पीड़ित लोग रिकवर भी हुए हैं। नोएडा में दो मरीजों के मिलने के बाद संख्या 15 तक पहुंच गई है। अब तक आगरा में 8, नोएडा में चार, लखनऊ और गाजियाबाद में दो-दो मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।  

नोएडा (Uttar Pradesh) । यूपी में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक के बाद एक निर्णय लिया जा रहा है। अब नोएडा में धारा 144 लागू की गई है। प्रशासन ने यह फैसला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद लिया है। बता दें कि पीड़ित व्यक्ति सेक्टर 41 का रहने वाला है। वो हाल ही में इंडोनेशिया से लौटा था। अब तक नोएडा में 4 केस पॉजिटिव आ चुके हैं।

कोरोना वायरस से 15 लोग पीड़ित
उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 5 लोग अति संवेदनशील स्थिति में भर्ती हैं। इन अति संवेदनशील संदिग्धों की पुणे लैब से रिपोर्ट का इंतज़ार है। वहीं, अब तक 3 पीड़ित लोग रिकवर भी हुए हैं। नोएडा में दो मरीजों के मिलने के बाद संख्या 15 तक पहुंच गई है। अब तक आगरा में 8, नोएडा में चार, लखनऊ और गाजियाबाद में दो-दो मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

निगेटिव पाए गए हैं 709 टेस्ट
जांच में अब तक कुल 709 टेस्ट निगेटिव पाए गए हैं। 88 के टेस्ट का इंतजार है। एयरपोर्ट पर अब तक 21,269 की थर्मल स्कैनिंग हुई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 13 लाख 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों की स्कैनिंग हुई है। इसके अलावा नेपाल भारत बॉर्डर पर 2000 गांव में सैनिटाइजेशन किया गया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 20 संदिग्ध भी भर्ती हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका