UP में 24 घंटे में मिले कोरोना के 16 नए केस, 35 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

Published : Dec 10, 2021, 06:54 PM IST
UP में 24 घंटे में मिले कोरोना के 16 नए केस,  35 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

सार

यूपी में पिछले 24 घंटे में 16 नए केस मिल चुके हैं। रिकवरी रेट भी काफी कम रहा। महज 2 मरीज ही स्वस्थ हुए। इस दौरान 1 लाख 85 हजार 749 सैंपल की जांच की गई। बता दें कि अब एक्टिव केस 139 हो गए हैं। एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले ओमिक्रॉन संदिग्ध 35 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

लखनऊ: यूपी में फिर से कोरोना मरीजों (Corona Patient) की संख्या में तेजी आ रही है। यूपी में पिछले 24 घंटे में 16 नए केस मिल चुके हैं। रिकवरी रेट (Recovery Rate)भी काफी कम रहा। महज 2 मरीज ही स्वस्थ हुए। इस दौरान 1 लाख 85 हजार 749 सैंपल की जांच की गई। बता दें कि अब एक्टिव केस 139 हो गए हैं। एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले ओमिक्रॉन (Omicrone) संदिग्ध 35 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग भेजा गया है। प्रदेश में 17 व 18 दिसंबर को सभी कोविड सेंटर पर मॉकड्रिल रखी गई है।

बाहरी लोगों पर रखी जा रही नजर: संयुक्त निदेशक

29 नवंबर से सभी एयरपोर्ट पर विदेश से आ रहे यात्रियों की RT-PCR करने के निर्देश जारी हुए थे। इस दौरान सभी पॉजिटिव आने वाले मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग भी किया जा रहा था। अब तक 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आ चुकी है। राहत की बात यह है कि उनमें से किसी मे भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है

इसके अलावा 35 अन्य कोरोना संक्रमित मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आनी बाकी है। यह सभी मरीज ट्रेवल हिस्ट्री के अलावा कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। यह रिपोर्ट आने के बाद ही प्रदेश में ओमिक्रॉन संक्रमण को लेकर किए जा रहे प्रयासों को परखा जा सकेगा। यूपी के संचारी रोगों के संयुक्त निदेशक डॉ. विकसेंदु श्रीवास्तव ने बताया कि हम लगातार इस प्रक्रिया पर नजर बनाएं है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित प्रसाद ने बताया कि 24 घंटे में 1 लाख 85 हजार 749 सैंपल की जांच हुई। अब तक कुल 8 करोड़ 91 लाख 82 हजार 189 सैंपल की जांच प्रदेश में की जा चुकी है।

यूपी में वैक्सीनेशन का आकंड़ा पहुंचा 17.5 करोड़ के पार

प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन का आकंड़ा 17 करोड़ 50 लाख 49 हजार 136 पहुंच गया है। इनमें से 11 करोड़ 74 लाख 5 हजार 490 को पहली डोज, वही 5 करोड़ 76 लाख 43 हजार 646 को दोनों डोज लग चुकी है। गुरुवार को प्रदेश में एक दिन में 15 लाख 41 हजार 341 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट