हड़ताल पर यूपी के 24 हजार लेखपाल, सरकार ले रही यह एक्शन

Published : Dec 21, 2019, 05:27 PM IST
हड़ताल पर यूपी के 24 हजार लेखपाल, सरकार ले रही यह एक्शन

सार

सभी 24 हजार लेखपालों की सर्विस ब्रेक भी कर दी गई है। इनमें 200 लेखपालों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, 1660 लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।   

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । पिछले कई दिनों से लेखपाल हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित है। चेतावनी के बाद भी  हड़ताल खत्म न करने पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि सभी 24 हजार लेखपालों की सर्विस ब्रेक भी कर दी गई है। इनमें
200 लेखपालों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, 1660 लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। 

लेखपालों की ये है मांग
- कार्य के आधार पर ग्रेड पे किया जाए।
- 16 साल की सेवा पर कुछ लेखपालों को 2800 ग्रेड पे और कुछ को 4200 ग्रेड पे की वेतन विसंगति है, इसे दूर किया जाए।
- पदनाम, राजस्व उपनिरीक्षक किया जाए।
- पेंशन विसंगति दूर की जाए.5- यही नहीं लेखपालों को 3.33 रुपये प्रतिदिन नियत यात्रा भत्ता की जगह वाहन भत्ता दिया जाए।
-3.33 रुपये प्रतिदिन स्टेशनरी भत्ता में भी बढ़ोत्तरी की जाए।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ में 250 इलेक्ट्रिक और CNG कूड़ा गाड़ियां शुरू, सीएम योगी ने कहा– “जनता ने हटाया राजनीतिक कचरा”
Ghaziabad Shocker! सुलह के नाम पर बुलाया… फिर मुस्लिम ससुर ने हिन्दू दामाद की ले ली जान!