सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली में हुई जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, 35 घायल, 

Published : Sep 15, 2022, 09:51 AM IST
सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली में हुई जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, 35 घायल, 

सार

सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान 4 लोगों की मौत और 35 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग बेटे का मुंडन करवाने बाराबंकी के देवा जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया।

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, वहीं 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। यह हादसा सिधौली में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर हुआ है। तेज रफ्तार आ रहे ट्रक की भिड़ंत ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। इस हादसे में ट्राली में सवार बरेली और शाहजहांपुर के चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना घायल परिजनों के घरवालों को दे दी गई है।

हादसे में 4 लोगों की मौत
हादसे की सूचना मिलने पर एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह फौरन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग रोजा-शाहजहांपुर से बाराबंकी के देवा जा रहे थे। हादसे में गंभीर रुप से घायल 4 लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बाराबंकी के देवा जा रहे बरेली के गांव पटेरा के इसरायल पुत्र मो. सफी व सब्बुल पुत्र सूबेदार की मौत हो गई है। वहीं शाहजहांपुर के रज्जाक व नूर मोहम्मद की भी इस हादसे में मौत हो गई। 

ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर
इसके अलावा शादाब, सरताज, तालिब व मो. हसन गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनको इलाज के लिए सिधौली से ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, सिधौली में रोडवेज बस अड्डे से पहले कट के पास से ट्रैक्टर मोड़ते वक्त यह भीषण हादसा हुआ है। एक ट्रक ने पहले ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक भी ट्रैक्टर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार यात्री ट्रैक्टर-ट्राली से दूर जा गिरे। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। 

बेटे का मुंडन करवाने जा रहे थे देवा
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार रोजा-शाहजहांपुर के लोग बाराबंकी के देवा में बेटे का मुंडन कराने जा रहे थे। इस दौरान परिजनों के साथ उनके रिश्तेदार भी मौजूद थे। घायल सफी ने बताया कि सिधौली के पास हल्की बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए सभी ने तिरपाल ओढ़ रखा था। वहीं ट्रैक्टर मोड़ने के दौरान ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया था। पुलिस को जाम खुलवाने में घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद यातायात बहाल हुआ।

सीतापुर में 7 बच्चों का पिता करने जा रहा था 5वां निकाह, पत्नी समेत बेटे-बेटियों ने मिलकर कर डाली ऐसी हालत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में सरकारी प्लॉट खरीदने का मौका, 14 लाख से शुरू होगी कीमत
UP Smart Meter News: यूपी बिजली उपभोक्ताओं की मौज, अब स्मार्ट मीटर का आएगा पोस्टपेड बिल, बकाया चुकाने को मिलेंगी 10 किस्तें