डॉक्टर व पुलिस टीम पर हमला करने वालों में 5 कोरोना पॉजिटिव, पूरा थाना किया गया क्वारंटाइन

Published : Apr 21, 2020, 04:24 PM ISTUpdated : Apr 21, 2020, 04:29 PM IST
डॉक्टर व पुलिस टीम पर हमला करने वालों में 5 कोरोना पॉजिटिव, पूरा थाना किया गया क्वारंटाइन

सार

मुरादाबाद जिले में 15 अप्रैल को कोरोना संदिग्धों को क्वारंटाइन कराने के लिए गई स्वास्थ्य टीम पर हमला बोलने वाले लोगों में 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस ने 8 महिलाओं समेत 18 हमलावरों को गिरफ्तार करने के बाद उनका सैम्पल परीक्षण के लिए भेजा था

मुरादाबाद (Uttar Pradesh). मुरादाबाद जिले में 15 अप्रैल को कोरोना संदिग्धों को क्वारंटाइन कराने के लिए गई स्वास्थ्य टीम पर हमला बोलने वाले लोगों में 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस ने 8 महिलाओं समेत 18 हमलावरों को गिरफ्तार करने के बाद उनका सैम्पल परीक्षण के लिए भेजा था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हमलावरों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। अब लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल से इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने वाली  पुलिस टीम के साथ ही जेल में इनके सम्पर्क में जो भी लोग आए थे सभी को क्वारंटाइन किया जा रहा है। 

बीते 15 अप्रैल को मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में स्वास्थ विभाग और पुलिस की टीम पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। स्वास्थ्य टीम एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिवार के लोगों को क्वारंटाइन कराने के लिए ले जाने आई थी। लेकिन स्वास्थ्य टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इस हमले में डॉक्टर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पथराव में एंबुलेंस सहित पुलिस की जीप में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को जिला कारागार मुरादाबाद भेजा गया था, जहां से उनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गये थे।  इनमें से पांच आरोपियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। यह जानकारी मिलने के बाद पूरे नागफनी थाने की पुलिस टीम के साथ ही इनके सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसके अलावा थाना परिसर को सैनेटाइज कराया जा रहा है। 

जेल में लिया गया था आरोपियों का सैम्पल 
सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि लखनऊ से मंगलवार को 58 संदिग्धों की रिपोर्ट आई, जिसमें से 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 10 पुरुष और आठ महिलाएं गिरफ्तार की गई थीं। गिरफ्तार सभी लोग हॉटस्पॉट इलाके से थे। लिहाजा जेल में बंद सभी का सैंपल टेस्ट करवाया गया था। अब लखनऊ से आई रिपोर्ट में इनमे से पांच पुरुषों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

आरोपियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप 
स्वास्थ्य टीम पर हमले के आरोपियों में से पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। अब इन्हे गिरफ्तार करने से लेकर थाने में रखने व जेल भेजने तक जितने लोग इनके सम्पर्क में आए थे सभी की लिस्ट तैयार की जा रही है। इन सभी को क्वारंटाइन करने की तैयारी जा रही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी 5 आरोपियों को मैटरनिटी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। 

रायबरेली में एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप 
रायबरेली में 33 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। सीडीओ ने 33 लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। यहां अब तक 35 लोग पॉजिटिव हैं। इनमें 15 लोग सहारनपुर के रहने वाले हैं, ऐसा रिपोर्ट में बताया गया है। जबकि पुलिस महकमे के मुताबिक 33 में से 31 जमाती हैं। दो केस स्थानीय हैं, जिन्हें इन लोगों के साथ क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। अब रायबरेली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 35 पहुंच चुकी है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पंकज चौधरी के जरिए शक्ति संतुलन का क्या है प्लान? गोरखपुर फैक्टर ही सबका ध्यान!
बच्चों की जान बेचकर खड़े किए महल! नकली कफ सिरप माफिया की करोड़ों की दुनिया