बाइक सवार के बचाने के चक्कर में पलटी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Published : Jun 25, 2021, 02:46 PM IST
बाइक सवार के बचाने के चक्कर में पलटी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

सार

बलरामपुर। उत्तर प्रदेशके बलरामपुर में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह 9 बजे की है जहां गोंडा से देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही तेज रफ्तार कार शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास एक बाइक सवार से टकराई और सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। 

बलरामपुर। उत्तर प्रदेशके बलरामपुर में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह 9 बजे की है जहां गोंडा से देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही तेज रफ्तार कार शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास एक बाइक सवार से टकराई और सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस की मदद से कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान उसी गांव के इन्द्रसेन सिंह ने की है। मृतकों में शत्रुघ्न सिंह 52 वर्ष, कृष्ण कुमार सिंह 45 वर्ष, स्नेह लता 44 वर्ष, तनु 15 वर्ष, मिली 14 वर्ष  तथा उत्कर्ष 12 वर्ष शामिल हैं। सभी ग्राम मनियाए मन्हना थाना तरबगंज जनपद गोंडा के निवासी थे। घायल बाइक सवार लाले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रानी जोत थाना महाराजगंज तराई को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत