इस स्टेशन पर रात 12 बजे मिला 1.18 करोड़ रुपए से भरा बैग, जांच में ये बातें आईं सामने

Published : Jan 25, 2020, 10:45 AM ISTUpdated : Jan 25, 2020, 10:50 AM IST
इस स्टेशन पर रात 12 बजे मिला 1.18 करोड़ रुपए से भरा बैग, जांच में ये बातें आईं सामने

सार

पुलिस के मुताबिक व्यक्ति को घूमते हुए देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर वह नजरें छुपाकर भागने की कोशिश करने लगा तो टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया

चंदौली (Uttar Pradesh)। पीडीडीयू नगर रेलवे जंक्शन पर बीती रात 12 बजे 1.18 करोड़ रुपए से भरा बैग बरामद हुआ है। इस कैश के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को प्लेटफार्म संख्‍या दो से गिरफ्तार किया गया है। 

नजरें छुपाकर भागने की कर रहा था कोशिश
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति को घूमते हुए देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर वह नजरें छुपाकर भागने की कोशिश करने लगा तो टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया

पीएम के क्षेत्र का है शख्स
पुलिस के अनुसार जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से कैश से भरा बैग मिला। इस पर पुलिस पकड़कर तुरंत उसे थाने ले गई। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह एक तस्कर निकला और बताया कि वह रुपये दुर्गापुर (हावड़ा) लेकर जा रहा है। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि भेलूपुर (वाराणसी) थाना क्षेत्र का कमच्छा निवासी चमन महेश्वरी के पास से एक करोड़ 18 लाख रुपये बरामद हुई है।

हावड़ा में सोनू दास को देता रुपए
बताया कि तस्कर चमन जंक्शन से मुंबई हावड़ा मेल पकड़ने की फिराक में था। वह यहां से दुर्गापुर हावड़ा जाता, बताया कि तस्कर को वाराणसी के रोहित जालान ने रुपये दिए थे। उसे रुपये हावड़ा में सोनू दास को देने थे। बैग में दो हजार, पांच सौ और सौ रुपये के नोटों की गड्डियां हैं।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!