राम मंदिर के लिए बनवाया जा रहा 2100 किलो का घंटा, 30 कारीगरों को बनाने में लगेंगे 3 महीने, जानें कीमत

Published : Nov 12, 2019, 03:24 PM ISTUpdated : Nov 12, 2019, 03:31 PM IST
राम मंदिर के लिए बनवाया जा रहा 2100 किलो का घंटा, 30 कारीगरों को बनाने में लगेंगे 3 महीने, जानें कीमत

सार

अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर के लिए वाराणसी के एक व्यवसायी द्वारा 21 सौ किलो का घंटा बनवाया जा रहा है। इस घंटे को बनाने के लिए आर्डर दिया जा चुका है

एटा(Uttar Pradesh ). सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर का फैसला आते ही राम भक्तों में उत्साह बढ़ गया है। अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर के लिए वाराणसी के एक व्यवसायी द्वारा 21 सौ किलो का घंटा बनवाया जा रहा है। इस घंटे को बनाने के लिए आर्डर दिया जा चुका है। इसको बनाने में लगभग 30 कारीगर लगाए गए हैं। एटा के जलेसर इलाके में रहने वाले घंटा बना रही कंपनी के मालिक विकास मित्तल ने बताया कि राम मंदिर के लिए देश के सभी मंदिरों से बड़ा और भारी घंटा बनाया जा रहा है। 

गौरतलब है कि राम मंदिर मामले में चल रहे देश के सबसे पुराने मुकदमे का हाल ही सुप्रीम कोर्ट में निबटारा हुआ है। जिसके बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता साफ़ हो गया है। शीर्ष अदालत ने आदेश दिया है कि सरकार तीन महीने में ट्रस्ट बनाकर मंदिर का निर्माण शुरू करवाए। वहीं मुस्लिम पक्ष को भी अयोध्या में 5 एकड़ जमीन देने का आदेश कोर्ट ने दिया है। इसके बाद से राम भक्तों का उत्साह बढ़ गया है। इसी क्रम में वाराणसी के एक व्यापारी श्याम सुंदर ने अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए 21 सौ किलो का घंटा बनाने का आर्डर एक कम्पनी को दिया है। 

14 लाख रूपए होगी घंटे की कीमत 

घंटा बनाने वाली कम्पनी के मालिक विकास मित्तल ने बताया इस घंटे का वजन 2100 किलो के करीब है। उन्होंने बताया राम मंदिर के लिए देश के सभी मंदिरों से बड़ा और भारी घंटा बनाया जा रहा है। इस घंटे में पीतल के साथ ही लोहे अल्युमीनियम का भी प्रयोग किया जा रहा है जिससे इसकी मजबूती बनी रहे। विकास ने बताया कि इस घंटे की कीमत तकरीबन 14 लाख रूपए होगी। इसे बनने के बाद वास्तविक मूल्य बताया जा सकता है। लेकिन 14 लाख रूपए लगने का अनुमान है।

30 कारीगर काम करके 3 महीने में पूरा करेंगे काम 
विकास ने बताया कि इस घंटे को बनाने में तक़रीबन 30 कारीगर लगाए गए हैं। ये सभी मिलाकर इस घंटे को 3 महीने में बना लेंगे ऐसा अनुमान है। इसी तरह के 10 और घंटे भी बनाए जा रहे हैं। उनका वजन इस घंटे से थोड़ा कम है। 

कटप्पा मंदिर के लिए बनवाया था 15 सौ किलो का घंटा 
विकास ने बताया कि वाराणसी के व्यापारी श्याम सुंदर के कहने पर 21 सौ किलो का ये घंटा बनवाया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने कर्नाटका के कटप्पा मंदिर के लिए 15 सौ किलो का घंटा बनवाया था। उसे वहां भेजा जा चुका है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका
Ghaziabad Sisters Suicide: सामने आया मां से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा, क्या इस 1 चीज को लेकर समा गया था डर