नगर निगम चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगी आम आदमी पार्टी, 2 अप्रैल से यूपी में शुरू करेगी 'सदस्यता अभियान'

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) नगर निगम चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने 02 अप्रैल से प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2022 2:31 PM IST

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) नगर निगम चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने 02 अप्रैल से प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक की समीक्षा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh AAP) ने की। 

संजय सिंह के नेत्रत्व में हुई समीक्षा बैठक
राजधानी लखनऊ में 02 दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक के दूसरे दिन सोमवार को आप सांसद और प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि जल्द संगठन के बड़े निर्णय लिये जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और महासचिव दिनेश सिंह पटेल सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने  विशेष चर्चा  कि भविष्य में किस तरह से पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को मजबूत करने पर सबका जोर रहा।

एक-एक कार्यकर्ता को लेनी होगी चुनाव की जिम्मेदारी- संजय सिंह 
इस दौरान सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और ताकत के साथ आगामी नगर निगम चुनाव की तैयार में जुट जाने की अपील की। चुनाव कैसे लड़ना है और क्या रणनीति रहेगी इसपर भी संगठन के नेताओं ने अपनी राय रखी। सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी लेनी होगी। संगठन से लोग जुड़ना चाहते हैं और उनको पार्टी से जोड़ने का अभियान भी तेज किया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 

सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि  विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जो परफारमेंस रही, पंजाब में जो हमारी सरकार बनी है उसने राष्ट्रीय स्तर पर विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को जनता के बीच जगह दी है। संजय सिंह ने कहा कि आने वाले नगर निगम और नगर पालिका चुनाव में कैसे आम आदमी पार्टी मजबूती और अपनी ताकत के साथ उतरेगी उसकी तैयारी पर संगठन के शीर्ष नेता भी मंथन कर रहे हैं। जल्द बड़े निर्णय सबके सामने आएंगे। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में एक स्थापित पार्टी है और उसकी एक पहचान है। हम यहां पर प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका को निभाएंगे । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे उत्तर प्रदेश की जनता से किये हैं। युवाओं से, किसानों से, माताओं बहनों से किया है वो वादे जो उनके घोषणा पत्र में है उसको वो पूरा करते हैं या नहीं उसपर हमारी निगाह होगी।

Read more Articles on
Share this article
click me!