कोहरे की वजह से कासगंज में हादसा, काली नदी में गिरी कार, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Published : Dec 19, 2022, 09:47 AM IST
कोहरे की वजह से कासगंज में हादसा, काली नदी में गिरी कार, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

सार

यूपी के कासगंज में कोहरे की वजह से हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार के काली नदी में गिरने के बाद यह हादसा सामने आया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। 

कासगंज: जनपद में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कोहरे के चलते यहां पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर काली नदी में जा गिरी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी और इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी कार 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कासगंज जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र के नदरई के पास से सामने आया। हाथरस के गांव नोजिलपुर के निवासी मथुरा प्रसाद, संजीव और दामोदार कासगंज के कलावती अस्पताल पहुंचे हुए थे। यह सभी लोग वापस जा रहे थे तभी कोहरे के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर ही मथुरा प्रसाद और संजीव की मौत हो गई। जबकि दामोदर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों को हादसे की सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाल पाती उससे पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी। 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे
वहीं मामले की जानकारी मिलने के साथ ही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया। इस बीच परिजनों का हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिलाया गया है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद हादसे का शिकार लोगों के परिजनों को इस दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर, जानिए क्या होगा जनता को फायदा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP के स्कूल में 7वीं के छात्र ने खोली ‘मैडम’ की पोल? पुलिस के सामने हुआ कुछ ऐसा, VIDEO वायरल
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट