यूपी में उन्नाव जैसी एक और घटना, केस वापस नहीं लिया तो रेप पीड़िता पर फेंका तेजाब; 30% जली महिला

Published : Dec 08, 2019, 05:13 PM ISTUpdated : Dec 09, 2019, 12:35 AM IST
यूपी में उन्नाव जैसी एक और घटना, केस वापस नहीं लिया तो रेप पीड़िता पर फेंका तेजाब; 30% जली महिला

सार

उन्नाव के बाद यूपी के मुजफ्फरनगर में एक रेप पीड़िता पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार आरोपियों ने घर में घुस महिला पर तेजाब फेंका, जिसमें वो 30 फीसदी तक जल गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पर रेप का केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला केस वापस लेने को तैयार नहीं थी।

मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh). उन्नाव के बाद यूपी के मुजफ्फरनगर में एक रेप पीड़िता पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार आरोपियों ने घर में घुस महिला पर तेजाब फेंका, जिसमें वो 30 फीसदी तक जल गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पर रेप का केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला केस वापस लेने को तैयार नहीं थी। 

क्या है पूरा मामला
मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया, बीती बुधवार रात चार आरोपी महिला के घर में जबरन घुस गए और उसपर तेजाब फेंक दिया। कोर्ट में चारों आरोपी के खिलाफ रेप का केस चल रहा था। जिसे महिला ने वापस लेने से मना कर दिया था। 

फरार हैं चारो आरोपी
तेजाब से हमला करने में शामिल चारों व्यक्तियों की पहचान आरिफ, शाहनवाज, शरीफ और आबिद के रूप में की गयी है। वो कसेरवा गांव के रहने वाले हैं। एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह ने कहा, एसिड अटैक को लेकर एक केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। चारों आरोपी फरार हैं, जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR