सहारनपुर में मुठभेड़ के ढाई घंटे बाद दुकान में घुसे बदमाश, लूट के इरादे से चलाई गोली से बाल-बाल बचे व्यापारी

सहारनपुर में एनकाउंटर के बाद फरार बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूट के इरादे से फायरिंग की। हालांकि इस दौरान गनीमत रही की व्यापारी बाल-बाल बच गया। फिलहाल पुलिस फरार हुए बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 7, 2022 1:28 PM IST

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस का एनकाउंटर अभियान लगातार जारी है। इसके चलते बदमाशों की शामत देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में सहारनपुर पुलिस और शामली एसओजी ने संयुक्त रूप से बदमाशों से पीछा कर मुठभेड़ की और दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। हालांकि इस बीच में दो बदमाश फरार होने में सफल रहे। वहीं इस मुठभेड़ के ढाई घंटे बाद बदमाश नकुड़ के व्यापारी की दुकान में घुस गए। वहां उन्होंने लूट के इरादे से गोली भी चलाई। जिसमें व्यापारी मयंक मित्तल बाल-बाल बच गए। यह घटना नकुड़ के मुख्य जनक बाजार से सामने आई। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्हें खोजने में जुटी है।

पुलिस द्वारा घेरे जाने के बावजूद बदमाशों ने की फायरिंग 
आपको बता दें कि पकड़े गए बदमाशों का पीछा करते हुए शामली की एसओजी सहारनपुर पहुंच गई। इस बीच सूचना मिलने पर सहारनपुर की पुलिस भी एक्टिव हुई और थाना कुतुबशेर और थाना गागाहेडी पुलिस ने भी बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों को घेरे जाने के बाद उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया। हालांकि इसके बाद बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। बदमाशों की ओर से फायरिंग के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए दो बदमाशों में से एक थाना कुतुब शेर का टॉप टेन बदमाश शुभम है।

Latest Videos

मौके से भाग निकले दो बदमाश
मुठभेड़ के बाद एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के सब्दलपुर में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा गया है जबकि दो बदमाश खेतों से भाग निकलने में कामयाब रहे। बताया गया कि इन दोनों बदमाशों ने पिछले कई दिनों से तहलका मचा रखा था। यह बदमाश थाना गागाहेडी क्षेत्र थाना कुतुबशेर क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

घायल बदमाश और सिपाही का इलाज जारी 
जिन बदमाशों को पुलिस की ओर से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है उनके पास से कई मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ में शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की कई और वारदातों का खुलासा होने के भी आसार हैं। फिलहाल मुठभेड़ में घायल बदमाशों और घायल आरक्षी अभिषेक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। 

पूर्व मंत्री हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू की तैयारी, परिवार भी है फरार

पेट्रोल पंप पर लूट की घटना का दूसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।