सामूहिक दुष्कर्म के बाद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने उठाया बड़ा कदम, शादी का झांसा देकर होटल ले गया था युवक

पीलीभीत के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने थाने में पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसकी हालत अब सामान्य है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 24, 2022 10:23 AM IST

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों कई सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आए है। जिसके बाद उनपर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस स्टेशन के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। इसी कड़ी में पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से मिलने के लिए पहुंची पीड़िता ने पुलिस लाइन गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।

युवती के शादी के कहने पर करने लगा टाल-मटोल
जानकारी के अनुसार दो जून 2022 को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने आरोप लगाया ता कि पूरनपुर निवासी मोहम्मद रेहान खान ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसके बाद शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही शादी के कहने पर टाल-मटोल करने लगा। पीड़िता ने आगे कहा कि 15 मई को रेहान ने शादी की बात करने के लिए पूरनपुर बुलाया था। लेकिन वहां पर पहले से ही इजहार खां, फैजान, इमरान खान बरेली निवासी जावेद मौजूद थे। 

शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया
पीड़िता का आरोप है कि रेहान ने शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता का कहना है कि आरोपी रेहान ने अश्लील वीडियो बना लिया है। उसके बाद थाने में जाने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। किसी तरह से हिम्मत जुटाकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। युवती का कहना है कि आरोपी युवक रेहान या तो उससे शादी करे या फिर जेल उसको भेजा जाए।

पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की दर्ज कराई रिपोर्ट
इस पूरे मामले को लेकर एसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि पीड़िता ने कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। जहरीला पदार्थ खाने पर युवती के इलाज के बाद से उसकी हालत सामान्य है। राज्य में इस प्रकार की कई मामले सामने आ चुके है। तो वहीं दूसरी ओर रोजाना दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रहती है। हैवानियत की सारे हदे समय के साथ बढ़ती जा रही है।

लखीमपुर खीरी में ट्रक और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत, मौके पर 4 की मौत व 5 गंभीर रूप से घायल

24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सुलझाई दुष्कर्म की गुत्थी, मासूम बच्ची को देर रात अगवा कर ले गया था आरोपी

पीलीभीत: खाली प्लॉट में खेल रही किशोरी को खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 महीने बाद दर्ज हुई FIR

Share this article
click me!