
लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav 2022) को लेकर नेताओं के दल बदलना लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को कॉग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लग सकता है। कॉग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह (RPN Singh) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविवार को बीजेपी कार्यालय (BJP Office) में सुबह 10 बजे के आसपास भाजपा का दामन थाम लेंगे। आरपीएन काफी दिनों से कांग्रेस में निष्क्रिय बने हुए थे और उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।
आरपीएन सिंह पडरौना का राजनीति इतिहास
पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। इनका पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है। आरपीएन कॉग्रेस के चहेते नेताओं में से एक हैं। उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 1996 में लड़ा था लेकिन बीजेपी के रामनगीना मिश्रा से उन्हें हार मिली थी। वह कॉग्रेस की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा रहे हैं। आरपीए पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में 3 बार विधायक रह चुके हैं। जब 2009 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता तब मनमोहन सरकार (Manmohan government) थी। उस सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। आरपीएन पेट्रोलियम, राजमार्ग और भूतल परिवहन मंत्री भी रहे हैं। साथ ही उन्हें कांग्रेस ने झारखंड का प्रदेश प्रभारी भी बनाया था।
झारखंड के मुख्यमंत्री से चल रही अनबन
झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद आरपीएन की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के साथ अनबन की चर्चा अक्सर सुर्खियों में रहती है। सूत्रों की मानें तो आरपीएन के कॉग्रेस छोड़ने का कारण हेमंत ही हैं। इसी अनबन के चलते वो काफी समय से पार्टी में निष्क्रिय थे।
हारी हुई सीट से फिर जीत के लिए बिगुल फूंकेंगे राहुल, अमेठी से होगी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।