शादी के दो साल बाद बनी मां, पति ने कहा-जब सुहागरात तक नहीं मनाया कैसे हो गया बच्चा

पीड़िता को किराए के कमरे में छोड़कर चला गया और अपने घरवालों के साथ रहने लगा। कई बार उसने अपने पति और ससुराल के लोगों को समझाया। लेकिन, वह नहीं माने। इस पर पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2020 11:23 AM IST / Updated: Dec 15 2020, 04:57 PM IST

बरेली (Uttar Pradesh)। शादी के बाद पति ने दो दिन तक सुहागरात नहीं मनाई। दो साल बाद जब बच्चा हुआ तो पति ने चरित्र पर ही सवाल खड़ा कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने कहा कि जब सुहागरात तक नहीं मनाई तो बच्चा कैसे हो गया। वहीं, पीड़िता का कहना है कि दहेज कम देने की वजह से शुरु से ही ससुराल वाले उसे बदनाम करने में लगे हैं। फिलहाल, उसने अब पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर की है।

सास से शिकायत पर बनाया संबंध
प्रेमनगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2017 में इज्जतनगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि पति ने शादी के दो दिन तक उसके साथ सुहागरात भी नहीं मनाई। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। जिसकी शिकायत उसने अपनी सास से की थी। इसके बाद उसके पति के साथ सबंध बने।

Latest Videos

शराब पीकर करता था मारपीट
पता चला कि ससुराल वालों ने उसके पति को जमीन जायदाद से बेदखल कर रखा है। उसके बाद पति उसे किराए के कमरे में लेकर रहने लगा। पति शराब पीकर दहेज के लिए मारपीट करता था। जब वह मां बनी तो पति ने उसके चरित्र पर सवाल खड़ा करते हुए कहने लगा कि बच्चा उसका नहीं है।

आखिर में दर्ज करना पड़ा केस
पीड़िता को किराए के कमरे में छोड़कर चला गया और अपने घरवालों के साथ रहने लगा। कई बार उसने अपने पति और ससुराल के लोगों को समझाया। लेकिन, वह नहीं माने। इस पर पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?