
आगरा: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में सुपरवाइजर की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी ने मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक युवक की पत्नी का आरोप है कि कंपनी के मैनेजर की हरकतों से परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि मैनेजर द्वारा परेशान करने को लेकर वह कई बार पहले भी बता चुके थे। आरोपी ने इस कदर परेशान किया कि पति ने सुसाइड कर लिया। इस मामले में पुलिस ने धारा 306 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मैनेजर जानबूझकर पति को करता था परेशान
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। दिल्ली की छावला थाना निवासी कविता देवी ने बताया कि उनके पति कुलवीर सिंह यूनाइटेड टेक्नोलॉजी ओटिस एल्वेटर कंपनी की यूनिट ओटिस 182 सेक्टर 12 आवास विकास कालॉनी सिकंदरा में एक्लोक्यूटिव सर्विस (सुपरवाइजर) के पद पर कार्यरत थे। मृतक की पत्नी का आगे कहना है कि वह गुरु तेगबहादुर कॉलोनी सिकन्दरा आगरा स्थित सतेन्द्र सिंह अकेले ही किराए के मकान पर रह रहे थे। पुलिस को उन्होंने बताया कि वह अक्सर ही बताते थे कि उनका मैनेजर हरमेंदर कर्दम जानबूझकर बेवजह परेशान करता है।
कई बार पति के हालचाल देखने के लिए किया था फोन
मैनेजर की उत्पीड़न से पति बुरी तरह से तंग हो चुके थे। पति ने उसकी शिकायत बड़े अधिकारी एचएन पांडे से भी कई बार की थी मगर कोई सुनवाई नहीं होने पर वह बहुत ज्यादा दबाब में थे। पत्नी ने तहरीर में बताया कि आत्महत्या वाले दिन यानी 4 नवंबर 2022 को सुबह करीब सात बजे पति के हालचाल पूछने के लिए उनके निजी और कंपनी द्वारा दिए गए मोबाइल पर कई बार कॉल किया था। कई बार करने के बाद भी उनका कॉल नहीं उठा तो कंपनी कर्मचारी कुढ़ी को फोन कर पति के बारे में पूछा।
पति की मौत के बाद देवर साथ पहुंची थी महिला
महिला ने कुढ़ी द्वारा पति के मालिक के भाई को कॉन्फ्रेंस पर लेकर बात कराई तो हड़बडाते हुए उन्होंने कहा कि आप आगरा आ जाओ। वह अपने देवर मोहन सिह नेगी के साथ आगरा आईं पूरा देखा कि पति ने आत्महत्या कर ली है। दाह संस्कार और गमों के माहौल के बाद पत्नी ने अब घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
लखनऊ में कई व्यापारियों के यहां आयकर की छापेमारी जारी, दिल्ली से पहुंची टीम खंगाल रहीं दस्तावेज
BJP नगर चुनाव के जरिए साधेगी सामाजिक समीकरण, जानिए कैसे पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव की कर रही तैयारी
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।