आगरा: बकरी चराने गए किशोरों का 12 फीट लंबे अजगर से हुआ सामना, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

Published : Sep 26, 2022, 03:31 PM ISTUpdated : Sep 26, 2022, 03:34 PM IST
आगरा: बकरी चराने गए किशोरों का 12 फीट लंबे अजगर से हुआ सामना, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

सार

यूपी के आगरा जिले में रविवार शाम बकरी चराने गए किशोरों का 12 फीट लंबे अजगर से सामना हो गया। बकरी को जकड़े देख किशोर डर कर मौके से भाग गए और ग्रामीणों को जानकारी दी। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक विशालकाय अजगर ने बकरी को अपना निवाला बना लिया। बकरी चरा रहे किशोरों ने अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए किशोर गांव की ओर वापस भाग गए। यह घटना आगरा के सैंया क्षेत्र में लादूखेड़ा की है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। इसके बाद जबतक ग्रामीणों ने बकरी को छुड़ाया तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना सैंया पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

12 फीट लंबे अजगर ने बकरी पर किया हमला
पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। लेकिन वन विभाग की टीम काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। तब तक अजगर भी वापस खेतों की ओर चला गया। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अजगर बकरी को जकड़े हुए है। वहीं कुछ ग्रामीण बकरी को अजगर से छुड़ाने का प्रयास करते नजर आए हैं। बता दें कि रविवार शाम गांव सैंया निवासी अरमान (15 वर्ष) और मनोज (13 वर्ष) सैंया लादूखेड़ा मार्ग पर दामोदर गुर्जर के खेतों के पास बकरी चरा रहे थे।

मौके पर नहीं आई वन विभाग की टीम
बताया जा रहा है कि इसी दौरान खेत से निकले विशालकाय अजगर ने घास चर रही बकरी को दबोच लिया। वहीं बकरी की आवाज सुनकर जब किशोर वहां पर पहुंचे तो वह अजगर देखकर डर गए। किशोर अरमान के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने वन विभाग की टीम को अजगर के होने की जानकारी दी थी। लेकिन इसके बाद भी मौके पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा होने के बाद अजगर खेतों की ओर वापस लौट गया। उन्होंने कहा कि इस घटना को देखकर लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं ग्रामीणों पर अब भी खतरा बना हुआ है। 

आगरा में पति की पिटाई मामले ने लिया राजनीतिक रंग, आप नेता ने पार्टी की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!