लंबी तलाश के बाद मिली ऐसी दुल्हन, पहली रात ही दूल्हे और सास को कमरे में बंद कर किया ये काम

आगरा में सुहागरात के दिन दुल्हे और सास को कमरे में बंद कर दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। इसी के साथ दुल्हन की छानबीन में लग गई है। 

Gaurav Shukla | Published : Apr 28, 2022 5:20 AM IST / Updated: Apr 28 2022, 02:37 PM IST

आगरा: शाहगंज क्षेत्र में 25 अप्रैल को हुई शादी के बाद दुल्हन दीवार फांदकर फरार हो गई इस बीच उसने सुहागरात पर दूल्हे और ससुरालीजनों को घर में ही बंद कर दिया। इसके बाद दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी। जब घरवालों ने दुल्हन को फरार देखा तो उनके होश उड़ गए। पूरी रात दुल्हन की तलाश किए जाने के बाद भी उन्हें कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। 

लंबे समय से कारीगर के लिए तलाशा जा रहा था रिश्ता 
यह पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र से सामने आया। जहां रहने वाले चांदी के कारिगर परिवार को रिश्ते की तलाश थी। तकरीबन दो माह बाद उनके परिचित ताजगंज निवासी एक फैक्ट्री के कर्मचारी ने बताया कि वह भी साली के लिए लड़का देख रहे हैं। लड़की गोरखपुर की रहने वाली थी। लड़की को देखने के बाद दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और रिश्ते की हामी भर दी। 

Latest Videos

दुल्हन के जीजा द्वारा बताया गया कि लड़की गरीब परिवार से है और वह शादी का खर्चा नहीं उठा सकती है। लिहाजा लड़के ने ही दोनों ओर का खर्च उठाया। 25 अप्रैल को शादी संपन्न होने के बाद सभी लोग 26 अप्रैल को वापस आगरा आ गए। इस बीच कंगन खुलने की रस्म होनी थी। सास अपने कमरे में सो रही थी। 

दूल्हे और सास को बंद कर हुई फरार 
रात तकरीबन 12 बजे दुल्हन ने सास के कमरे के बाहर कुंडी लगाई और दूल्हे को भी बंद कर दिया। इसी के बाद वह वहां से फरार हो गई। दुल्हन को कमरे में न पाकर खोजबीन हुई। कमरे बाहर से बंद होने के चलते मामले में पुलिस को सूचना दी गई। काफी खोजबीन के बाद भी दुल्हन का कोई पता नहीं लग सका। 

किसी के साथ जाने को लेकर जताई जा रही आशंका 
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दुल्हन की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द दुल्हन का सुराग लगाने का प्रयास किया जाएगा। मामले में दुल्हन के किसी के साथ जाने को लेकर भी आशंका जताई जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस कॉलोनी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक कर रही है। 

कानून का पाठ पढ़ाने पहुंचे इंस्पेक्टर को भाजपा नेता की चेतावनी, कहा- जागरण तो होकर रहेगा, ताकत हो तो रोक लेना

हाईकोर्ट में आशीष मिश्रा की जमानत मामले में आया नया मोड़, जस्टिस राजीव सिंह ने खुद को किया केस से अलग

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना