निर्भया के दोषियों को खुद फांसी पर लटकाना चाहती हैं महिलाएं, राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा लेटर

Published : Dec 13, 2019, 06:10 PM IST
निर्भया के दोषियों को खुद फांसी पर लटकाना चाहती हैं महिलाएं, राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा लेटर

सार

एक तरफ जहां तिहाड़ जेल में निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने की तैयारी चल रही है। वहीं, यूपी के आगरा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीना दिवाकर ने राष्ट्रपति के नाम अपने खून से पत्र लिखकर जिला प्रशासन को सौंपा है। इसमें उन्होंने निर्भया कांड के दोषियों को खुद फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग की है।

आगरा (Uttar Pradesh). एक तरफ जहां तिहाड़ जेल में निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने की तैयारी चल रही है। वहीं, यूपी के आगरा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीना दिवाकर ने राष्ट्रपति के नाम अपने खून से पत्र लिखकर जिला प्रशासन को सौंपा है। इसमें उन्होंने निर्भया कांड के दोषियों को खुद फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग की है। 

महिलाओं की मांग, निर्भया के दोषियों को किया जाए उनके हवाले
शुक्रवार को मीना दिवाकर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। महिलाओं की मांग है कि निर्भया के दोषियों को उनके हवाले कर दिया जाए। वे खुद अपने हाथों से दोषियों को फांसी के फंदे से लटकाना चाहती हैं।

18 दिसंबर को जारी हो सकता है डेथ वारंट
निर्भया के दोषी अक्षय ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई है, जिसपर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी। इस बीच निर्भया की मां ने भी एक याचिका लगाई। याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट में सुनवाई हुई। इस याचिका में निर्भया की मां ने दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है। मामले में अब 18 दिसंबर को सुनवाई होगी। 

दोषियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी
दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया है। एडिशनल जज सतीश कुमार अरोरा ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के रिव्यू पिटीशन पर फैसले के बाद सुनवाई करेंगे।उधर, निर्भया की मां ने कहा, निर्भया की मां ने कहा, हम 7 साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। एक हफ्ते और इंतजार कर सकते हैं। 18 दिसंबर को दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी होगा। 

कौन हैं निर्भया के चारों दोषी
1- मुकेश सिंह - निर्भया से गैंगरेप का दोषी मुकेश बस क्लीनर का काम करता था। जिस रात गैंगरेप की यह घटना हुई थी उस वक्त मुकेश सिंह बस में ही सवार था। गैंगरेप के बाद मुकेश ने निर्भया और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा था।
2- विनय शर्मा- निर्भया का दोषी विनय जिम ट्रेनर का काम करता था। वारदात वाली रात विनय बस चला रहा था। इसने पिछले साल जेल के अंदर आत्‍महत्‍या की कोशिश की थी लेकिन बच गया।
3- पवन गुप्ता- पवन दिल्ली में फल बेंचने का काम करता था। वारदात वाली रात वह बस में मौजूद था। पवन जेल में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।
4- अक्षय ठाकुर- यह बिहार का रहने वाला है। इसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और दिल्ली चला आया। शादी के बाद ही 2011 में दिल्ली आया था। यहां वह राम सिंह से मिला। घर पर इस पत्नी और एक बच्चा है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Tourism: योगी सरकार का बड़ा प्लान, छोटे शहरों में राही टूरिस्ट लॉज से बदलेगा पर्यटन का नक्शा
Yamuna Expressway पर बन रहा ऐसा अद्भुत पार्क, जहां हजारों युवाओं को मिलेगा जॉब