कांग्रेस के गढ़ पर अखिलेश की नजर, आज से दो दिन के रायबरेली दौरे पर...जानें पूरा कार्यक्रम

पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से जनपद की सीमा चुरुवा पहुंचेंगे। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। उनकी पहली जनसभा बछरावां कस्बे में किदवई पार्क में होगी। यहां से उनकी विजय यात्रा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका कारवां लालगंज पहुंचेगा। बैसवारा डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 4:17 AM IST / Updated: Dec 17 2021, 12:18 PM IST

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) शुक्रवार को रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। वह जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों पर जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रायबरेली का सघन दौरा पहली बार हो रहा है। वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। 

पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से जनपद की सीमा चुरुवा पहुंचेंगे। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। उनकी पहली जनसभा बछरावां कस्बे में किदवई पार्क में होगी। यहां से उनकी विजय यात्रा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका कारवां लालगंज पहुंचेगा। बैसवारा डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे।

Latest Videos

दो दिन में 6 विधानसभाएं कवर करेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव 17 और 18 दिसंबर को रायबरेली में रहेंगे। 17 दिसंबर को अखिलेश तीन विधानसभाओं का दौरा करेंगे। इसमें बछरावां फिर हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज में जनसभा करेंगे। इसके बाद सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में भी उनकी सभा है। सदर विधानसभा क्षेत्र के PWD गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 18 दिसंबर को अखिलेश सदर विधानसभा क्षेत्र, ऊंचाहार और अंत में सलोन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करके वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

सियासी जानकारों का मानना है कि अखिलेश को 2012 विधानसभा चुनाव में रायबरेली की जनता ने सिर माथे पर बैठाया था। भाजपा पिछले चुनावों से मजबूत जरूर हुई है, लेकिन अभी भी सपा के लिए विकल्प बचा है। ऐसे में अखिलेश यादव कांग्रेस द्वारा जो खाली जगह है, उसे रायबरेली में भरना चाहते हैं। वह रायबरेली में कांग्रेस की जगह एक मजबूत विकल्प बनकर उभरना चाहते हैं।

पहली बार रायबरेली में रात्रि विश्राम कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों को मथने पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपाइयों ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। सारे रास्ते सपाइयों की होर्डिंग से पट गए हैं। 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024