आगे बढ़ने के बजाए पीछे जा रहा है उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन बनाने का सपना दिखाते रहे हैं। मगर इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने का अब तक कोई संकेत नहीं दिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, 'कथित उपयोगी मुख्यमंत्री जी प्रदेश के लिए एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का ढिंढोरा पहले पीट रहे थे।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 3:30 PM IST / Updated: Dec 27 2021, 09:02 PM IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने देश को पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने के भाजपा (BJP) के इरादे पर निशाना साधते हुए कहा कि आंकड़ों से जाहिर है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है। अखिलेश यादव ने रविवार को एक बयान में कहा, कि भाजपा की खराब नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।

सपा अध्यक्ष ने PM मोदी पर बोला हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन बनाने का सपना दिखाते रहे हैं। मगर इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने का अब तक कोई संकेत नहीं दिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, 'कथित उपयोगी मुख्यमंत्री जी प्रदेश के लिए एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का ढिंढोरा पहले पीट रहे थे। अब इशारे में भी वह उसका नाम नहीं ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है।'

Latest Videos

विपक्ष को बदनाम करने के अलावा BJP के पास नहीं है कोई काम: अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास अब विपक्ष को बदनाम करने और उसके नेताओं पर व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणियां करने के सिवा और कोई काम नहीं रह गया है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के बड़े नेतओं ने अपना संयम खो दिया है और वे छिछले बयानों से अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा ,'समाज का हर तबका भाजपा के धोखे और झूठ से त्रस्त है। जनता उसकी सच्चाई जानने लगी है इसलिए वह जनता की समस्याओं को हल करने और चर्चा करने तक से भाग रही है। भाजपा नेतृत्व अब बिना सरकारी तंत्र के आम जनता में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। जनता उसे जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।'

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा