अखिलेश यादव की चुनावी बैठक, रणनीति तैयार कर देंगे जीत का मंत्र

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश कार्यालय में चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी के सभी नेताओं के साथ बैठक करेंगे साथ ही पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।

Asianet News Hindi | Published : Dec 11, 2021 7:48 AM IST

लखनऊ: कुछ महीनों बाद उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) होने वाले हैं। जिनकी तैयारियां सभी पार्टी बहुत जोरों-शोरों से कर रही हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को दो बजे लखनऊ कार्यालय में अपनी पार्टी के सभी विधानसभा अध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे साथ ही अखिलेश पार्टी के लोगों को जीत की मंत्र भी देंगे। आपको बता दें सपा (SP) अब तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी , राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, जनवादी पार्टी और अपना दल ( कमेरावादी) के साथ गठबंधन कर चुकी है साथ ही आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के साथ भी अखिलेश यादव की मुलाकात हो चुकी है। 

सपा के अस्तित्व के लिए काफी अहम है यह चुनाव
अखिलेश लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिसके चलते अखिलेश तेजी से जनसभाएं, रैली, पार्टी के लोगों के साथ बैठके कर रहे हैं। आपको बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 समाजवादी पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव माना जा रहा है क्योंकि प्रदेश में लगातार 3 चुनाव हार चुकी सपा के अस्तित्व के लिए यह चुनाव काफी मायने रखता है। सपा इस बार नई रणनीति और जबरदस्त तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। 2017 के पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा ने बूथ स्तर तक की जबरदस्त तैयारी के साथ-साथ प्रदेश में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर महत्वपूर्ण जातीय समीकरण को भी साधा था, जिसका भाजपा (BJP) को सबसे ज्यादा लाभ भी मिला था। इन से सीख ले कर अखिलेश ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी , राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, जनवादी पार्टी और अपना दल ( कमेरावादी) के साथ गठबंधन कर चुकी है और हाल के दिनों में आप राज्य सभा सांसद संजय सिंह (Sanjay singh) के साथ भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मुलाकात हो चुकी है।

Latest Videos

Saryu Nahar Project के उद्घाटन से पहले अखिलेश का दावा - SP के समय में पूरा हो चुका था तीन चौथाई काम

Share this article
click me!

Latest Videos

फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
'बहुत टॉर्चर करती थी महालक्ष्मी', आरोपी मुक्ति रंजन का चौंकाने वाला सुसाइड नोट
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
मुलाकात के बाद मोदी के फैन हो गए शतरंज के धुरंधर, PM से मिली खास TIPS