यूपी चुनाव 2022 : अलीगढ़ शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज किए गए जिला बदर

Published : Jan 22, 2022, 05:39 PM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 05:44 PM IST
यूपी चुनाव 2022 : अलीगढ़ शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज किए गए जिला बदर

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ शहर से कांग्रेस उम्मीदवार सलमान इम्तियाज को 6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया गया है।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अलीगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार को बड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ शहर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सलमान इम्तियाज को जिला बदर करने का आदेश दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सलमान इम्तियाज के घर पर शुक्रवार 14 जनवरी को यह आदेश चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया था। 

अपर जिला मजिस्ट्रेट (शहर) राकेश कुमार पटेल के अनुसार उन पर गुंडा एक्ट के तहत मामला होने के आधार पर यह प्रतिबंध लगाया गया था। वह शहर की शांति के लिए खतरा थे। आपको बता दें कि सलमान इम्तियाज एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। उन पर पूर्व में मार्च 2020 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्विविद्यालय में सीएए विरोधी आंदोलन के मद्देनजर प्रतिबंध लगाया गया था। एएमयू के कई अन्य छात्र नेताओं को भी इस तरह के प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए थे। 

कांग्रेस नेता ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 2020 में प्रतिबंध के आदेश का जवाब दिया ता। तब से उनकी याचिका पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अचानक नामांकन दाखिल करने के बाद ही उन्हें शहर छोड़ने और कासगंज जिले के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट करने को कहा गया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट