अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने गन्ने का जूस पीकर राहुल के नाम पर ली चुटकी, इस बात को सुनकर सभी ने लगाए ठहाके

Published : May 10, 2022, 08:29 AM IST
अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने गन्ने का जूस पीकर राहुल के नाम पर ली चुटकी, इस बात को सुनकर सभी ने लगाए ठहाके

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। यहां उन्होंने वारिसगंज चौराहे पर दुकान पर गन्ने का जूस पिया। दुकानदार का नाम राहुल होने पर उन्होंने चुटकी भी ली। इसके बाद मौजूद लोग जमकर ठहाके लगाने लगे। 

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। इस बीच उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल की। चौपाल में स्मृति के द्वारा कहा गया कि अब सांसद निधि के कार्य जनता से मिलने वाले प्रस्ताव के आधार पर तय होंगे। इसके लिए उन्होंने पूरा प्रारूप भी बताया। कहा कि किसी भी गांव के आवश्यक विकास कार्यों को सांसद निधि आवंटित हो इसके लिए ग्रामीणों की ओर से मिले लिखित प्रस्ताव का प्रशासन के द्वारा सत्यापन करवाया जाएगा। इस बीच स्मृति ईरानी एक गन्ने की जूस की दुकान पर पहुंची। जहां राहुल सरोज के हाथों का जूस उन्होंने पिया। जूस पीने के साथ ही उन्होंने चुटकी भी ली। 

नाम पूछने के बाद दुकानदार से ली चुटकी 
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी चौपाल कार्यक्रम से निकलकर दादरा जा रही थीं। इसी बीच जैसे ही उनका काफिला वारिसगंज चौराहे पर रुका तो स्मृति ईरानी गन्ने की जूस की दुकान पर पहुंच गई। दुकानदार का नाम राहुल सरोज था। स्मृति ईरानी ने अपने साथ में मौजूद सभी लोगों को गन्ने का जूस पिलाया। इस बीच वहां 70 लोगों ने गन्ने का जूस पिया। इसके बाद स्मृति ईरानी की ओर से दुकानदार को एक हजार रुपए दिए गए। स्मृति ने दुकानदार से उसका नाम पूछते हुए चुटकी ली। दुकानदार से उन्होंने कहा कि तुम्हारा नाम राहुल है इसलिए हिसाब पूछना पड़ रहा है। इस बात को सुनकर सभी लोग हंसने लगे। 

स्मृति के जाने के बाद राहुल ने जाहिर की खुशी 
स्मृति ईरानी के जाने के बाद राहुल ने कहा कि उसे इस बात का गर्व है कि इतनी बड़ी नामचीन नेता उसकी दुकान पर आई। उन्होंने जूस पिया और दुकान को यादगार बना दिया। वहीं जूस पीने के बाद स्मृति ईरानी का काफिला वहां से आगे की ओर रवाना हो गया। 

हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर मंत्री ने न किया होता ये काम तो शायद न होता लखीमपुर खीरी कांड

ज्ञानवापी सर्वे: कमीशन की कार्यवाही कर रहे एडवोकेट कमिश्नर को बदलने की याचिका पर 10 मई को होगी सुनवाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका