अमरोहा चुनाव 2022 रिजल्ट : यहां मुकाबला फिफ्टी-फिफ्टी, 2 सीट पर बीजेपी और 2 में सपा जीती

अमरोहा जिले में सभी 4 विधानसभा सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ।  पिछले चुनाव में भाजपा ने 4 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर सपा ने बाजी मारी। धनौरा इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 5:56 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 11:58 PM IST

लखनऊ। अमरोहा जिले (Amroha District) की सभी 4 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग दूसरे चरण (Second Phase Voting) में यानी 14 फरवरी को संपन्न हो गई। इस बार विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में यहां वोटिंग का प्रतिशत करीब 61 रहा। पिछले चुनाव में भाजपा ने 4 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर सपा ने बाजी मारी। धनौरा इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Amroha Election Results 2022: समाजवादी पार्टी  की जीत। अमरोहा विधानसभा सीट पर भाजपा से राम सिंह सैनी, सपा गठबंधन से महबूब अली, बसपा से नवेद अयाज और कांग्रेस से सलीम खान प्रत्याशी थे। 2017 में सपा प्रत्याशी महबूब अली ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Hasanpur Election Results 2022: बीजेपी की जीत। हसनपुर सीट पर भाजपा से महेंद्र सिंह खड़गवंशी, सपा गठबंधन से मुखिया गुर्जर, बसपा से फिरेराम और कांग्रेस से आसिम साबरी प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने जीत दर्ज की थी।  

Dhanaura Election Results 2022: बीजेपी की जीत। यह सुरक्षित सीट है। धनौरा सीट पर भाजपा से राजीव तरारा, सपा गठबंधन से विवेक सिंह, बसपा से हरपाल सिंह और कांग्रेस से समरपाल सिंह मैदान में थे। 2017 में भाजपा से राजीव कुमार ने जीत दर्ज की थी।    

Naugawan Sadat Election Results 2022: समाजवादी पार्टी की जीत। नवगावां सीट पर भाजपा से देवेंद्र नागपाल, सपा गठबंधन से समरपाल सिंह, बसपा से शादाब खान और कांग्रेस से रेखा रानी प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से चेतन चौहान जीते थे। कोरोना से 2020 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी संगीता चौहान  ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की। 

Share this article
click me!

Latest Videos

दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt