बीच रास्ते धर दबोचा गया दूल्हा, आज होनी थी शादी, रात में था दुल्हन लाने का प्लान

Published : Apr 13, 2020, 04:31 PM ISTUpdated : Apr 13, 2020, 04:37 PM IST
बीच रास्ते धर दबोचा गया दूल्हा, आज होनी थी शादी, रात में था दुल्हन लाने का प्लान

सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी कोशिश रात में मेरठ पहुंचकर सोमवार सुबह निकाह कार्यक्रम करने के बाद रात के अंधेरे में दुल्हन को लेकर लाने की थी। मामले में थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद शर्मा की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। वहीं बरामद दोनों कारों को सीज कर दिया गया है। 

गाजियाबाद (Uttar Pradesh)। रात के अंधेरे में चोरी-छुपे दो कारों में सवार होकर ससुराल मेरठ जा रहे दुल्हे सहित सात बरातियों को मुरादनगर पुलिस ने पकड़ लिया। वे मेरठ श्यामनगर में आयोजित निकाह कार्यक्रम में जा रहे थे। इनके कब्जे से दो अंगूठी और शादी का कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों कारों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धारा में कार्रवाई की। बता दें कि गिरफ्तार दुल्हे का आज निकाह होना था। बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान सामाजिक, धार्मिक समेत अन्य सभी कार्यक्रमों पर पाबंदी है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कार सवारों ने खोली पोल
मुरादनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान दो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने दोनों कारों को रोककर पूछताछ की। जिस पर कार सवारों ने बताया कि वह नूरगंज निवासी ताजूद्​दीन की बारात लेकर मेरठ श्यामनगर लिसाड़ी गेट जा रहे थे।

कार से मिली दो अंगूठी
पुलिस द्वारा निकाह संबंधित अनुमति पत्र मांगा गया। जिस पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। हालांकि कार से दो अंगूठी एवं शादी का कार्ड बरामद हुआ। मामले में दुल्हे ताजूद्​दीन, बराती वकील, कमरूदीन, महबूब, फय्याज, इकरामुद्​दीन, सलमान निवासी नूरगंज कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है।

आज रात में दुल्हन की होने वाली थी विदाई
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी कोशिश रात में मेरठ पहुंचकर सोमवार सुबह निकाह कार्यक्रम करने के बाद रात के अंधेरे में दुल्हन को लेकर लाने की थी। मामले में थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद शर्मा की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। वहीं बरामद दोनों कारों को सीज कर दिया गया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
Yogi Government Update: कैम्पियरगंज में बनेगा वानिकी विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी और किसानों को आय का लाभ