जानिए आखिर क्यों कश्मीर में लगाई गई धारा 370- सीएम योगी आदित्यनाथ

Published : Jun 23, 2022, 03:37 PM IST
जानिए आखिर क्यों कश्मीर में लगाई गई धारा 370- सीएम योगी आदित्यनाथ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्होंने आज श्यामा प्रसाद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीर को लेकर अपना बलिदान दिया था।

जानिए क्या बोले सीएम योगी
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाने के बाद सीएम योगी ने कहा कि "आज के दिन ही 1953 को स्व. मुखर्जी जी ने कश्मीर मुद्दे पर अपना बलिदान दिया था। उनका बलिदान स्वतंत्र भारत का ऐसा बलिदान था। जिसने उस समय पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। जो आंदोलन कश्मीर के लिए किया,वो कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ था। डॉ. मुखर्जी ने एक देश मे दो प्रधान,दो विधान दो निशान नही चलने देने की बात कही थी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज डॉ.मुखर्जी की पावन पुण्यतिथि है,आज ही के दिन 1953 को मुखर्जी जी ने कश्मीर मुद्दे पर अपना बलिदान दिया था। उनका बलिदान स्वतंत्र भारत का ऐसा बलिदान था जिसने उस समय पूरे देश को झकझोर के रख दिया था।"

कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 'डॉ. मुखर्जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,महान शिक्षाविद, महान समाज सुधारक और भारत माता के महान सपूत थे। उनके बलिदान का ही परिणाम है कि आज कांग्रेस की गलत संधि के कारण कश्मीर और देश के खिलाफ जो धारा 370 के रूप में कश्मीर पर थोप कर जो साजिश रची गई थी, जिससे अलगाववाद, आतंकवाद को बढ़ावा दिया गया। उस नाजायज धारा 370 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुक्त करा दिया। कश्मीर आज विकास और अखंडता के रूप में आगे बढ़ रहा है।'

सीएम योगी के साथ और भी मंत्री थे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक आशुतोष टंडन समेत और भी कई नेता और विधायकों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की है।

प्रयागराज हिंसा के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 31 उपद्रवियों को पकड़ने में नाकाम

'अग्निपथ' योजना: हिंसा में शामिल 475 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, 'नहीं दिखा बंद का कोई असर'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया