योगी सरकार 2.0 में मंत्री बनाए गए अरविंद कुमार शर्मा, कुछ ऐसा रहा है अब तक का सफर

Published : Mar 25, 2022, 04:58 PM IST
योगी सरकार 2.0 में मंत्री बनाए गए अरविंद कुमार शर्मा, कुछ ऐसा रहा है अब तक का सफर

सार

योगी सरकार 2.0 में एके शर्मा को भी मंत्री बनाया गया है। योगी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान भी कई बार यह कयास लगाए गए थे कि अरविंद कुमार शर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि उस दौरान ऐसा नहीं हुआ। लेकिन यूपी चुनाव 2022 में बीजेपी को मिली जीत के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। 

लखनऊ: योगी सरकार 2.0 में पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को मंत्री बनाया गया है। अरविंद कुमार शर्मा का नाम भी उस लिस्ट में शामिल हो जिन्होंने रिटायर्ड होने से पहले नौकरी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। नौकरी छोड़ने के बाद पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्हें कई अहम पदों पर जिम्मेदारी दी गई थी। 

अव्वल दर्जे के छात्र रहे हैं अरविंद कुमार शर्मा 
ए के शर्मा का करियर काफी अच्छा रहा है। वह अव्वल दर्जे के छात्र रहे हैं। परास्नातक तक उन्होंने अपनी परीक्षाएं उत्तम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उन्होंने इलाहाबाद विवि से पढ़ाई की और पढ़ाई पूरी होने के बाद कई सालों तक शिक्षक के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री का कोर्स पूरा किया। उन्होंने तकरीबन 40 देशों की यात्रा की है। 

पीएम के हैं बेहद करीबी 
अरविंद कुमार शर्मा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी है। वह पीएम मोदी के बेहद करीबी हैं। उन्होंने 2001 से लेकर 2013 तक गुजरात में नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न पदों पर काम किया है। इसके बाद जब मोदी प्रधानमंत्री बनकर दिल्ली पहुंचे तो एके शर्मा पीएमओ आ गए। नौकरी छोड़कर राजनीति में आने पर उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी के साथ वह एमएलसी की भई जिम्मेदारी दी गई। 

एके शर्मा से जुड़ी अहम बातें 

  • 11 अप्रैल 1962 को मऊ जिले में हुआ था जन्म। 
  • डीएवी इंटर कॉलेज से की इंटरमीडियट तक की पढ़ाई। 
  • इलाहाबाद विवि से की स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई। 
  • 1988 में गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ। 
  • 1995 में वह मेहसाणा साले के कमिश्नर नियुक्त किए गए। 
  • 2013 में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई। 
  • 2014 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली। 
  • भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष और एमएलसी की जिम्मेदारी निभाई। 

 

योगी सरकार 2.0: योगी आदित्यनाथ ने दोबारा ली CM पद की शपथ, डिप्टी सीएम बने केशव और ब्रजेश पाठक

योगी 2.0 के 52 मंत्रियों की कंप्लीट लिस्टः 2 उपमुख्यमंत्री, एक केशव मौर्य-दूसरे डिप्टी सीएम के नाम ने चौंकाया

योगी आदित्यनाथ के दोबारा शपथग्रहण से पहले मंदिरों में हुई विशेष पूजा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल