योगी 2.0 में दिनेश शर्मा, सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह समेत इन मंत्रियों का कटा पत्ता, देखिए पूरी लिस्ट

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई मंत्रियों की छुट्टी हुई तो वहीं कुछ नए नामों को जगह मिली है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, जल शक्ति मंत्री रहे डॉक्टर महेंद्र सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री रहे सतीश महाना को भी नई कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2022 11:15 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 37 साल के रिकॉर्ड को तोड़कर एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सत्ता की कमान संभालने जा रहे हैं। योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों पर सस्पेंस खत्म हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर पुराने मंत्रियों का पत्ता कटकर नए नामों ने जगह ले ली है। योगी सरकार 2.0 में कई दिग्गजों को बाहर का रास्ता देखने को मिल गया है। सरकार के कई बड़े मंत्रियों को इस बार कैबिनेट 2.0 में जगह नहीं गई। बीजेपी के दूसरे कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत 21 कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं मिली है। 

कई दिग्गज नेता मुख्यमंत्री आवास में नही आए नजर
जल शक्ति मंत्री रहे डॉक्टर महेंद्र सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री रहे सतीश महाना को भी नई कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया। यूपी के ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, जय प्रताप सिंह को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रियों के कार्यकाल पर सवाल खड़े हुए थे। योगी आदित्यनाथ के आवास पर कई दिग्गज मंत्री नजर नहीं आए। 

देखिए पूरी लिस्ट-
* उपमुख्यमंत्री- दिनेश शर्मा
* कैबिनेट मंत्री- 
1. सतीश महाना
2. श्रीकांत शर्मा, 
3. सिद्धार्थ नाथ सिंह
4. राम नरेश अग्निहोत्री
5. मोहसिन रजा
6. रमा पति शास्त्री
7. नीलकंठ तिवारी
8. अतुल गर्ग
9. आशुतोष टंडन
10. जय प्रताप सिंह
11. अशोक कटारिया
12. डॉ महेंद्र सिंह
13. राम चौहान
14. जय कुमार जैकी
15. अनिल शर्मा
16. सुरेश पासी
17. चौधरी उदय भान सिंह
18. रामशंकर सिंह पटेल
19. नीलिमा कटियार
20. महेश गुप्ता
21. जी एस धर्मेश

तो वहीं योगी 2.0 सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होने से पहले योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों पर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी की तरफ से सूची जारी कर दी गई है। केशव मौर्य और बृजेश पाठक को उत्तर प्रदेश का उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

कैबिनेट मंत्री
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा,  योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद 

राज्य मंत्री
मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम 

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री 
नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, सक्सेना, जे.पी.एस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु 

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में योगी आदित्यनाथ ने किया है लाखों का निवेश, बैंकों में जमा है एक करोड़ रुपए से ज्यादा

योगी सरकार 2.0: योगी आदित्यनाथ ने दोबारा ली CM पद की शपथ, डिप्टी सीएम बने केशव और ब्रजेश पाठक

Read more Articles on
Share this article
click me!