Exclusive Interview: UP चुनाव में चंद्रशेखर नहीं केवल सपा दे सकती है योगी को चुनौती: डॉ. महेंद्र सिंह

Published : Feb 14, 2022, 02:57 PM IST
Exclusive Interview: UP  चुनाव में चंद्रशेखर नहीं केवल सपा दे सकती है योगी को चुनौती: डॉ. महेंद्र   सिंह

सार

हमें इस बात का हमेशा ध्यान देना चाहिए कि किन नीतियों पर चुनाव लड़ा जा रहा है और प्रतिनिधित्व कर रहा है। जाति के आधार पर वोट कभी नहीं करना चाहिए। जब हम नीतियों के आधार पर अच्छी व्यक्तित्व के आधार पर वोट करते हैं तो निश्चित तौर पर हमे अच्छी सरकार मिलेगी।

अनुराग पाण्डेय
गोरखपुर:
विधानसभा चुनावी बिगुल बज चुका है गोरखपुर सीट को लेकर हमारे रिपोर्टर अनुराग पाण्डेय ने गोरखपुर युनिवर्सिटी के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सबसे मजबूत कैंडिडेट हैं ये कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि अभी तक उनके सामने कोई ऐसा चेहरा नहीं दिख रहा जो उन्हें चुनौती दे। अभी तक सपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है अगर सपा कोई अच्छा चेहरा उतारती है तो उम्मीद वो भाजपा को चुनौती दे सकता है। 

सवाल:विधान सभा चुनाव 2022 का क्या है समीकरण?
जवाब:गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सबसे मजबूत कैंडिडेट हैं ये कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि अभी तक उनके सामने कोई ऐसा चेहरा नहीं दिख रहा जो उन्हें चुनौती दे। अभी तक सपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है अगर सपा कोई अच्छा चेहरा उतारती है तो उम्मीद वो भाजपा को चुनौती दे सकता है। 

सवाल:उत्तर प्रदेश में एक बार सत्ता में आने के बाद वो सरकार रिपीट नहीं करती है, इस आपका क्या विचार है?
जवाब:उत्तर प्रदेश में 35 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने रिपीट किया था, उसके बाद कोई गवर्नमेंट दोबारा नहीं आई। लेकीन इस बार कुछ नया होने वाला है। ऐसा इसलिए है की इस बार चुनाव मोदी और योगी के नाम पर लड़ा जा रहा है। धरातल पर देखा जाए तो काम भी जनता को दिख रहा है।

सवाल:किस तरह का विधायक जनता को चुनना चाहिए?
जवाब:हमे इस बात का हमेशा ध्यान देना चाहिए कि किन नीतियों पर चुनाव लड़ा जा रहा है और प्रतिनिधित्व कर रहा है। जाति के आधार पर वोट कभी नहीं करना चाहिए। जब हम नीतियों के आधार पर अच्छी व्यक्तित्व के आधार पर वोट करते हैं तो निश्चित तौर पर हमे अच्छी सरकार मिलेगी।

सवाल:उत्तर प्रदेश में किसके किसके बीच चुनावी घमासान चल रहा है?
जवाब:अभी जो माहौल दिख रहा है, उस हिसाब से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच लड़ाई दिख रही है। एक चीज और है आप बसपा को भी इग्नोर नहीं कर सकते हैं।

सवाल:योगी आदित्यनाथ को कौन चुनौती दे रहा है? कहीं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद तो नहीं दे रहे चुनौती?
जवाब:भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद से कहीं अधिक सपा का गोरखपुर में जनाधार है। मुझे लगता है कि सपा अगर अच्छा कैंडिडेट खड़ा करती है तो वो योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे सकता है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

चंद्रशेखर आजाद बोले- यह लड़ाई मंडल और कमंडल की है मंडल की जीत और कमंडल की होगी हार

Inside Story: यूपी चुनाव में दीदारगंज विधानसभा पर किसका लहराएगा झंडा, RUC बिगाड़ सकता है दलों का समीकरण

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, आर्थिक मदद व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
इंस्टाग्राम पर सौरभ, हकीकत में फैजान! बिजनौर की लड़की के साथ लव, सेक्स और धोखा