
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 तहसीनपुर टोल प्लाजा पर आठ बजे एक डबल डेकर बस पलट गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बस दिल्ली के आनंद बिहार से जा रही डबल डेकर बस ड्राइवर आरटीओ को देख भागने के चक्कर में रौनाही टोल बूथ के डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। इस हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो गए जबकि तीन की हालत गंभीर है। आनन-फानन में सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
डबल डेकर बस में कुल 80 यात्री थे सवार
जानकारी के अनुसार यह हादसा शहर के रौनाही थाने क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास सुबह करीब छह बजे पहुंची। इसी बीच अचानक आरटीओ को देख ड्राइवर ने टोल प्लाजा के आठ नंबर बूथ पर डिवाइडर तोड़ते हुए पटल गई। घटना इतनी जबरजस्त थी कि आस-पास के कई गांव तक आवाज गई। यात्रियों की मची चीख पुकार मच गई। आस-पास से ग्रामीणों की मदद से टोल कर्मियों ने सभी को बाहर निकाला। बस में कुल 80 यात्री सवार थे और हादसे में बस चालक समेत 15 यात्री घायल हो गए, जिसमें से तीन की हालत नाजुक है।
आरटीओ व सेलटैक्स वाले बूथ पर आकर होते है खड़े
इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के जवान पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। वहीं टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक महेश तिवारी का कहना है कि आरटीओ व सेलटैक्स वाले रोज बूथ से पहले सुबह ही आकर खड़े हो जाते है, जो नियम खिलाफ है। उन्होंने बताया कि पांच सौ मीटर के दायरे में कोई भी नहीं होना चाहिए। इसी की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं रौनाही एसओ ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सभी घायलों का फिलहाल इलाज जारी है।
UP में दो दिनों तक रहेगा घना कोहरा, जानिए किन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।