अयोध्या: श्रीराम सहित सभी भाइयों को लगी हल्दी और मेंहदी, 11 मंदिरों से निकलेगी बारात, लाखों श्रद्धालु शामिल

यूपी के अयोध्या में भगवान राम और माता सीता के विवाह का आनंद छाया हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान राम की बारात में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। बता दें कि आज अयोध्या के 11 मंदिरों से भगवान श्रीराम की बारात निकाली जाएगी।

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2022 4:05 AM IST / Updated: Nov 28 2022, 09:36 AM IST

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में भगवान राम और माता सीता के विवाह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। बता दें कि भगवान श्रीराम और उनके भाइयों की हल्दी-तिलक और मेंहदी समारोह होने के बाद अब विवाह महोत्सव का आनंद छाया हुआ है। वहीं 28 नवंबर यानि की आज दोपहर से लेकर रात 10 बजे तक 11 मंदिरों से बारात निकाली जाएगी। इस महोत्सव में लाखों राम भक्तों ने हिस्सा लिया है। वहीं धार्मिक मान्यता के मुताबिक, मार्गशीर्ष पंचमी तिथि पर श्री राम विवाहोत्सव का आयोजन होता है। भगवान के विवाह की सबसे प्राचीन परंपरा महाराजा दशरथ महल की मानी जाती है।

श्रद्धालुओं में दिखा रामविवाह का आनंद
बता दें कि इस समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता, मुम्बई, पंजाब सहित देश के अनेक शहरों और यूपी के अधिकांश जिलों के भक्त भगवान के विवाह का महोत्सव देखने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि वह मारवाड़ी रीति-रिवाजों के साथ राम विवाह मनाएंगे। मेंहदी रस्म होने के चलते सभी श्रद्धालु हाथों में मेहंदी लगा रहे हैं। वहीं श्रीराम विवाह में शामिल एक भक्त ने बताया कि वह इस समारोह को लेकर काफी खुश हैं और बेसब्री से भगवान राम के विवाह समारोह का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अयोध्या के मठ और मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया है। 

Latest Videos

इन मंदिरों से निकाली जाएगी बारात
इसके साथ ही आज विधि-विधान से पाणिग्रहण संस्कार की रस्म भी पूरी की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालु कन्यादान में अपनी यथाशक्ति के अनुसार माता सीता को भेंट समर्पित करेंगे। इसके बाद 29 नवंबर को श्रीराम का कुंवर कलेवा किया जाएगा। वहीं वधू पक्ष की तरफ से अखिल ब्रह्माण्ड नायक परात्पर ब्रह्म को ही दूल्हा सरकार के रूप में मधुर गीतों से नवाजा जाएगा। बता दें कि अयोध्या में कनक भवन, दशरथ महल, रंग महल, विभूति भवन, राम हर्षण कुंज, जानकी महल, राम वल्लभा कुंज और दूसरे कई स्थानों से भगवान श्रीराम की बारात निकाली जाएगी। इस दौरान तिलक, हल्दी रस्म, मेहंदी रस्म का आयोजन किया गया है। वहीं दूसरे दिन भगवान राम और माता सीता का विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।

अयोध्या में रामपथ चौड़ीकरण का विरोध कर रहे व्यापारी, CM योगी के पहुंचने पर नेताओं को किया घर पर नजरबंद

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना