आजमगढ़ उपचुनाव मतगणना: सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की पुलिस से तीखी नोकझोंक, लगाया ईवीएम बदलने का आरोप 

Published : Jun 26, 2022, 09:03 AM ISTUpdated : Jun 26, 2022, 09:17 AM IST
आजमगढ़ उपचुनाव मतगणना: सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की पुलिस से तीखी नोकझोंक, लगाया ईवीएम बदलने का आरोप 

सार

आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के बाद मतगणना रविवार सुबह से ही जारी है। इस बीच मतगणना स्थल पर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। 

आजमगढ़: लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना रविवार सुबह से ही जारी है। इस बीच आजमगढ़ में सुबह ही गहमागहमी देखी गई। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। 

सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
धर्मेंद्र यादव की ओर से आरोप लगाया गया कि उन्हें काउंटिंग स्थल से अंदर जाने पर रोका गया। इसी के चलते वहां पर सपा नेताओं और पुलिस के अधिकारियों के बीच में नोकझोंक हुई। यह नोकझोंक तकरीबन पांच मिनट तक चलती रही। इस बीच धर्मेंद्र यादव की ओर से ईवीएम बदलने का भी आरोप लगाया गया। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद उन्हें अंदर जाने की इजाजत दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र यादव स्ट्रांग रूम के अंदर जाना चाहते थे जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि स्ट्रांग रूप में किसी के भी जाने के लिए डीएम की परमीशन जरूरी है। इतना सुनते ही धर्मेंद्र यादव वहां पर नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। 

दोपहर तक हो जाएगा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला  
ज्ञात हो कि आजमगढ़ में लोगों को आज अपना नया सांसद मिल जाएगा। यहां 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के दिनेश लाल निरहुआ, सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम गुड्डू जमाली के बीच माना जा रहा है। लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को हुए मतदान में यहां 9 लाख 8 हजार 623 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था। इसमें 4 लाख 66 हजार 23 पुरुष मतदाता जबकि 4 लाख 42 हजार 600 महिला मतदाता शामिल थीं। मतदान संपन्न होने के साथ ही ईवीएम को बेलइसा में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया था। रविवार को सुबह से ही शुरू हुई मतगणना के बाद यहां गहमागहमी का माहौल देखने को मिल रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि मतगणना के बाद दोपहर 2 बजे तक हार-जीत का फैसला हो जाएगा। 

ये भी देखें : 
रामपुर उपचुनाव रिजल्ट: आजम खान के दो करीबियों के बीच कांटे का मुकाबला

लोकसभा उपचुनाव: बना नया रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार रामपुर में हुआ सबसे कम मतदान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द