रामपुर उपचुनाव रिजल्ट: अपने ही गढ़ में हारी समाजवादी पार्टी, बीजेपी के लोधी ने असीम रजा को दी करारी शिकस्त

Published : Jun 26, 2022, 08:52 AM ISTUpdated : Aug 01, 2022, 08:09 PM IST
रामपुर उपचुनाव रिजल्ट: अपने ही गढ़ में हारी समाजवादी पार्टी, बीजेपी के लोधी ने असीम रजा को दी करारी शिकस्त

सार

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी हार गई है। सपा का गढ़ रही इस सीट से बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि रामपुर से कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। इस सीट में कुल 17,06,590 मतदाता हैं, जिनमें 9,07,093 पुरुष, 7,99,306 महिलाएं और 191 थर्ड जेंडर हैं। 

Rampur Bypoll Result 2022: उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को हरा दिया है। बीजेपी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के असीम रजा को करीब 42,192 वोटों से शिकस्त दी। सपा के लिए अपने गढ़ रामपुर में हारना किसी बड़े झटके से कम नहीं है। रामपुर से उपचुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने जीत के बाद कहा- हम जानते थे कि बीजेपी ही उप चुनाव जीतेगी, क्योंकि हम लोग रामपुर में आम लोगों के बीच पहुंचे थे। वहीं, बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने भी अपनी हार मान ली है। जमाली ने कहा- हमें लग रहा था कि हमें जनता का समर्थन मिल रहा है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो पाया। अब जो भी जीते हैं, उन्हें अपना काम करना चाहिए।

इसलिए खाली हुई थी सीट : 
रामपुर की सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के इस्तीफे से खाली हुई थी। आजम खां ने 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। वो 2019 में इस सीट से लोकसभा सांसद थे। बता दें कि रामपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोट डाले गए। यहां करीब 39% मतदान हुआ था। रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां कुल 17,06,590 मतदाता हैं, जिनमें 9,07,093 पुरुष, 7,99,306 महिलाएं और 191 थर्ड जेंडर हैं। 

आजम खान के दो करीबियों के बीच कड़ी टक्कर : 
रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने आजम खान के करीबी असीम राजा को मैदान में उतारा था। वहीं बीजेपी ने घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया था। बता दें कि घनश्याम लोधी और असीम रजा दोनों ही आजम खान के करीबी रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले ही घनश्याम लोधी भाजपा में शामिल हो गए थे।

ये भी देखें : 
लोकसभा उपचुनाव: बना नया रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार रामपुर में हुआ सबसे कम मतदान

By Election Result 2022: लोकसभा के 3 और विधानसभा के 7 सीटों के लिए मतगणना शुरू

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा