मंदिर में दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक, जानिए क्यों मंडप से भागने को हुआ मजबूर

Published : Nov 06, 2022, 01:33 PM IST
मंदिर में दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक, जानिए क्यों मंडप से भागने को हुआ मजबूर

सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी करने के लिए पहुंचा था लेकिन पहली पत्नी के पहुंचने से उसके मनसूबे में पानी फिर गया। युवक पत्नी को देखते ही मंडप में दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। 

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के जिले आजमगढ़ में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दूसरी शादी रचाने के लिए पहुंचे युवक ने पहली पत्नी को देखा। पहली पत्नी को देखते ही युवक के होश उड़ गए और देखते ही देखते वह मंडप में दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। दूल्हे के भागते ही बराती भी धीरे-धीरे से निकल गए। यह घटना शहर से सटे भंवरनाथ मंदिर में हुई है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि युवक अकेले नहीं बल्कि अपने माता-पिता के साथ मंदिर में शादी करने के लिए पहुंचा था।

पहले भी कर चुका है लड़कियों से शादी की कोशिश
जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर का रहने वाला प्रमोद कनौजिया अपने पिता हीरा लाल कनौजिया, माता अनारी देवी आदि के साथ मंदिर में शादी के लिए पहुंचा था। उसके बाद बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेरवा निवासी पिता संतलाल कनौजिया, माता शीला देवी के साथ पहली पत्नी कविता देवी भी पहुंच गई। उसने बताया कि प्रमोद के साथ 22 वर्ष पहले शादी हुई है। उसके पति प्रमोद का यही काम है कि लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करके छोड़ देता है। यह कोई पहली बार नहीं हैं बल्कि इसके पहले भी कई लड़कियों से शादी करने का प्रयास किया पर अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो पाया।

महिला को ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे परेशान
दरअसल प्रमोद भंवरनाथ मंदिर में अपनी पहली पत्नी से छिपाकर शादी कर रहा था। शादी के लिए मंडप पूरी तरह से सज चुका था और बारातियों का भोजन चल रहा था। शादी होने ही वाली थी लेकिन पहली पत्नी कविता देवी को पता चला गया कि उसका पति प्रमोद कन्नौजिया की शादी किसी और से हो रही है। उसके बाद वह अपने घरवालों के साथ सादी के मंडप में पहुंची। प्रमोद पहली पत्नी को देखकर हक्का-बक्का रह गया और फिर जिस युवती के साथ मंडप में शादी के लिए बैठा था उसको छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं उसके परिवार वाले भी फरार हो गए। कविता देवी का कहना है कि उसके सास-ससुर समेत पति दहेज के लिए उसको मारते-पीटते रहते थे। इतना ही नहीं इस वजह से वह उसको घर में भी नहीं रहने देते थे इसलिए वह अपने मायके में रह रही थी। फिलहाल इस मामले को लेकर कविता ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

सहारनपुर: 50 रुपए देकर बच्चा छीनकर भागा आरोपी, मां ने बयां किया दर्द, बोली- वो रो रहा था, मैं कुछ नहीं कर सकी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर