Special Story:बाबा विश्वनाथ ने दिगम्बर रूप में भक्तों संग खेले होली, जाने क्यों खास है काशी में मसाने की होली

Published : Mar 15, 2022, 02:47 PM IST
Special Story:बाबा विश्वनाथ ने दिगम्बर रूप में भक्तों संग खेले होली, जाने क्यों खास है काशी में मसाने की होली

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होली का एक अलग ही रंग है। यह बाबा विश्वनाथ की धारा धाम कहा जाता है। यहां होली के पहले बाबा माता गौरा के साथ रंगभरी होली भी खेली जाती है। और उसके एक दिन उपरांत बाबा भोलेनाथ भस्म की होली भी खेलते हैं। भस्म की होली मणिकर्णिका घाट पर आयोजित की जाती है। जो रंगभरी एकादशी के एक दिन बाद मनाई जाती है।

अनुज तिवारी
वाराणसी:

क्या है मान्यता आज के दिन की 
कहा जाता है कि बाबा विश्वनाथ आज भूत पिचास प्रेत के साथ मणिकर्णिका घाट पर ठीक 12 बजे होली खेलने आते हैं। बाबा विश्वनाथ की रंगभरी होली के 1 दिन बाद बाबा भूत पिचास अपने गढ़ के साथ मणिकर्णिका घाट पर होली खेलने पहुंचते हैं। बाबा के मशान वाले होली में काशीवासी भी बाबा के साथ रंगों और भस्म के साथ होली खेलते हैं। 

कैसी होती हैं तैयारियां 
काशी के मणिकर्णिका घाट पर शिव की भस्म होली खेलने के लिए भारी संख्या में साधु संतों के साथ आम जन भी शामिल होते हैं। वहीं इसके लिए सभी तरह की तैयारियां भी की जाती हैं। मसाने की होली शुरू होने से पहले परंपरागत तरीके से घाट पर शिव और काली की पूजा की जाती हैं। पूजा खत्म होने के बाद पूरा घाट भस्म और गुलाल के रंगों से रंगा नजर आता हैं। 

क्या है अद्भुत मान्यता 
वहीं काशी के लोगों की मान्यता है कि द्वादश के दिन भस्म से खेली जाने वाली होली में मां पार्वती समेत सभी देवी देवता शामिल होंते है। साथ ही यह भी माना जाता है कि भगवान शिव के आदेश के कारण उनके प्रिय भूत प्रेत गण व अन्य शक्तियां उस उत्सव से दूर रहती है। वहीं लोगों की यह भी मान्यता है कि इस दिन कुछ भी हो जाए भगवान शिव महाश्मशान पर होली खेलने आते है। वहीं इस दौरान एक तरफ से भगवान शिव की मसाने की होली जा रही होती है तो दूसरी तरफ शव जा रहा होता है।

बदन सिंह बद्दो की अवैध संपत्ति पर चला योगी का बुलडोजर, सरकारी पार्क की जमीन पर कब्जा करके बनाई थी फैक्ट्री

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सीएम योगी उत्तराखंड दौरे पर: यमकेश्वर इंटर कॉलेज का लोकार्पण, ग्रामीण शिक्षा पर दिया जोर
Ghaziabad Sisters Suicide: दिमाग पर कैसे हावी हो रहे टास्क बेस्ड गेम, एक्सपर्ट से जानें काम की चीज