बदायूं: जर्जर मकान की दीवार से होने लगी चांदी के सिक्कों की बरसात, जानिए क्या है पूरा मामला

Published : Oct 12, 2022, 12:01 PM IST
बदायूं: जर्जर मकान की दीवार से होने लगी चांदी के सिक्कों की बरसात, जानिए क्या है पूरा मामला

सार

यूपी के बदायूं में एक जर्जर मकान को गिराने के दौरान दीवार से चांदी के सिक्कों की अचानक से बरसात होने लगी। यह देख आसपास के लोगों में सिक्कों को लूटने की होड़ मच गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे का मोर्चा संभाला।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक जर्जर मकान को गिराते ही अचानक चांदी के सिक्कों की बरसात शुरू हो गई। जिले के कस्बा बिल्सी में नगर पालिका द्वारा एक खंडहरनुमा मकान की दीवार जेसीबी से गिराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह खंडहरनुमा मकान सिद्धपुर गांव निवासी माधवराम का है। संपत्ति के बंटवारे के विवाद के चलते इसका निर्माण नहीं करवाया गया। इसलिए इस मकान की हालत जर्जर हो गई। जिसके बाद इस मकान को नगर पालिका द्वारा गिराया जा रहा था। लेकिन उसी दौरान दीवार से चांदी के सिक्कों की बरसात होना शुरू हो गई। यह देखते ही लोग सिक्कों को लूटने में जुट गए।

जर्जर मकान की दीवार से होने लगी चांदी के सिक्कों की बरसाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका उन मकानों या भवनों को गिरा रही है जो जर्जर हालत में खड़े हुए हैं। जिससे कि इन जर्जर इमारतों के गिरने से कोई हादसा ना हो जाए। इस दौरान चांदी के सिक्कों की बरसात होती देख मौके पर लूटपाट मच गई। इस दौरान जिसके हाथ में जितने सिक्के आए वह उन्हें उठाकर भाग खड़ा हुआ। सिक्कों को लेकर चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं दीवार से चांदी के सिक्के निकलते देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर मोर्चा संभाला और रास्ते को बंद कर दिया। जिससे कि मकान के पास कोई आ नहीं पाए। 

पुलिस ने घेराबंदी कर संभाला मोर्चा
पुलिस ने घेराबंदी कर चांदी के सिक्के निकलने वाली जगह को सुरक्षित कर दिया। वहीं यह मामला पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया। मकान से निकले चांदी के सिक्कों को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। वहीं मामले की सूचना मिले के बाद एसडीएम बिल्सी, क्षेत्राधिकारी बिल्सी और नगर पालिका के चेयरमैन समेत तमाम गणमान्य मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अब इस जगह की खुदाई कराए जाने की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यहां से अभी और सिक्के निकलने की संभावना है। चांदी के सिक्कों की संख्या 168 बताई जा रही है। वहीं एक सिक्के का वजन 10 ग्राम के आसपास है। जानकारी के अनुसार, यह सिक्के वर्ष 1980 के बताए जा रहे हैं।

बदायूं के जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची महिला, सिर में कीड़े पड़े देख कर्मचारी ने की ऐसी हरकत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सोनीपत से योगी का बड़ा ऐलान: बेटियों से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी माफी
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने बनाया बड़ा ही डैंजरस प्लान, पुलिस को भी बुलाया लेकिन...