बदायूं, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट Live: बिल्सी, बिसौली सहित जिले की 6 सीटों का अपडेट, 5 पर बीजेपी आगे

Badaun, UP Election 2022 Result: बदायूं जिले में सभी 6 विधानसभा सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुल गया है। 3 सीट बीजेपी ने तो 3 सीट सपा ने जीती हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 6:47 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 06:29 PM IST

लखनऊ Badaun, UP Election 2022 Result: बदायूं जिले में सभी 6 विधानसभा सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुल गया है। 3 सीट बीजेपी ने तो 3 सीट सपा ने जीती हैं।  जिले  की सभी 6 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग दूसरे चरण (Second Phase Voting) में यानी 14 फरवरी को संपन्न हो गई। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में यहां वोटिंग का प्रतिशत 59 रहा। पिछले चुनाव में भाजपा ने 6 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर सपा ने बाजी मारी। बिसौली इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Badaun Assembly seat 2022 result  : BJP को जीत, बदायूं विधानसभा सीट पर भाजपा से महेश चंद्र गुप्ता, सपा गठबंधन से रईस अहमद, बसपा से राजेश सिंह और कांग्रेस से रजनी सिंह प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Bilsi Assembly seat 2022 result  : बीजेपी को जीत, बिल्सी सीट पर भाजपा से हरीश शाक्य, सपा गठबंधन से चंद्रप्रकाश मौर्य, बसपा से ममता शाक्य और कांग्रेस से अंकित चौहान प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से राधा कृष्ण शर्मा ने जीत दर्ज की थी।  

Bisauli Assembly seat 2022 result  : सपा को जीत, यह सुरक्षित सीट है। बिसौली सीट पर भाजपा से कुशाग्र सागर, सपा गठबंधन से आशुतोष मौर्य, बसपा से जयपाल सिंह और कांग्रेस से प्रज्ञा यशोदा मैदान में थे। 2017 में भाजपा से कुशाग्र सागर ने जीत दर्ज की थी।    

Dataganj Assembly seat 2022 result  : BJP को जीत, दातागंज सीट पर भाजपा से राजीव कुमार सिंह, सपा गठबंधन से अर्जुन सिंह, बसपा से रचित गुप्ता और कांग्रेस से आतिफ खां प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से राजीव कुमार सिंह जीते थे।  

Sahaswan Assembly seat 2022 result  : सपा गठबंधन को जीत, सहसवान सीट पर भाजपा से डीके भारद्वाज, सपा गठबंधन से बृजेश यादव, बसपा से मुसर्रत अली और कांग्रेस से राजवीर यादव मैदान में थे। 2017 में सपा से ओमकार यादव जीते थे। 

Shekhupur Assembly seat 2022 result  : सपा को जीत, शेखूपुर सीट पर भाजपा से धर्मेंद्र कुमार शाक्य, सपा गठबंधन से हिमांशु यादव, बसपा से मुस्लिम खां और कांग्रेस से ममता देवी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से धर्मेंद्र सिंह शाक्य जीते थे।  

Share this article
click me!

Latest Videos

दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
'दलालों और दामादों...' कांग्रेस को तीर की तरह चुभेगा PM Modi का यह बयान । Haryana Election
बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt