Azamgarh, UP Election 2022 Result : जानें जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Azamgarh, UP Election 2022 Result :आजमगढ़ जिले में सपा का दबदबा रहा है।  सभी सीटों पर सपा प्रतियाशियों ने अपना झंडा गाड़ा है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 6:17 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 04:37 PM IST

लखनऊ, Azamgarh, UP Election 2022 Result :Azamgarh, UP Election 2022 Result :आजमगढ़ जिले में सपा का दबदबा रहा है।  सभी सीटों पर सपा प्रतियाशियों ने अपना झंडा गाड़ा है। जिले  की सभी 10 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग सातवें चरण (Seventh Phase Voting) में यानी 7 मार्च को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर सपा और बसपा का दबदबा था। भाजपा को दस में सिर्फ एक सीट पर जीत मिली, जबकि सपा को 5 और बसपा को 4 सीटों पर जीत मिली थी। लालगंज और मेंहनगर इस जिले की दो सुरक्षित सीट हैं। 

Atrauliya Assembly seat 2022 result  :  सपा गठबंधन से संग्राम सिंह यादव ने जीत दर्ज की है, अतरौलिया विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से प्रशांत सिंह, बसपा से सरोज पांडेय और कांग्रेस से रमेश दुबे प्रत्याशी थे। 2017 में सपा प्रत्याशी संग्राम ने जीत दर्ज की थी।  

Gopalpur Assembly seat 2022 result :  सपा गठबंधन से नफीस अहमद ने जीत दर्ज की है, गोपालपुर सीट पर भाजपा से सत्येंद्र राय, बसपा से रमेश यादव और कांग्रेस से मिर्जा आलम प्रत्याशी थे। 2017 में सपा से नफीस अहमद ने जीत दर्ज की थी। 

Mehnagar Assembly seat 2022 result : यह सुरक्षित सीट है। सपा गठबंधन से पूजा सरोज ने जीत दर्ज की है, मेंहनगर सीट पर भाजपा से मंजू सरोज, बसपा से पंकज कुमार और कांग्रेस से निर्मला भारती मैदान में थे। 2017 में सपा से कल्पनाथ ने जीत दर्ज की थी।    

Azamgarh Assembly seat 2022 result : आजमगढ़ सदर सीट पर सपा गठबंधन से दुर्गा प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की है,  भाजपा से अखिलेश मिश्रा, बसपा से सुशील सिंह और कांग्रेस से प्रवीण कुमार सिंह प्रत्याशी हैं। 2017 में सपा से दुर्गा प्रसाद जीते थे।  

Sagri Assembly seat 2022 result live : सगरी सीट पर सपा गठबंधन से एचएन पटेल ने जीत दर्ज की है, भाजपा से वंदना सिंह, बसपा से शंकर यादव और कांग्रेस से राणा खातून मैदान में थे। 2017 में बसपा से बंदना सिंह ने जीत दर्ज की थी।  

Mubarakpur Assembly seat 2022 result live : मुबारकपुर सीट पर सपा गठबंधन से अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की है,भाजपा से अरविंद जायसवाल, बसपा से अब्दुस्सलाम और कांग्रेस से परवीन मंदे मैदान में थे। 2017 में बसपा से शाह आलम जीते थे।   

Nizamabad Chainpur Assembly seat 2022 result  : निजामाबाद सीट पर सपा गठबंधन से आलमबदी ने जीत दर्ज की है, भाजपा से मनोज यादव, बसपा से पीयूष यादव और कांग्रेस से अनिल कुमार यादव मैदान में थे। 2017 में सपा से आलमबदी जीते थे।   

Phoolpur Pawai Assembly seat 2022 result  : फूलपुर पवई सीट पर सपा गठबंधन से रमाकांत यादव ने जीत दर्ज की है,भाजपा से रामसूरत राजभर,  बसपा से शकील अहमद  मैदान में थे। 2017 में भाजपा से अरुण कुमार जीते थे। 

Didarganj Assembly seat 2022 result live : दीदारगंज सीट पर सपा गठबंधन से कमलाकांत राजभर ने जीत दर्ज की है, भाजपा से कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, बसपा से भूपेंद्र सिंह और कांग्रेस से अवधेश सिंह मैदान में थे। 2017 में बसपा से सुखदेव राजभर जीते थे।   

Lalganj Assembly seat 2022 result live : यह सुरक्षित सीट है। सपा गठबंधन से बेचई सरोज ने जीत दर्ज की है, लालगंज सीट पर भाजपा से नीलम सोनकर, बसपा से अरिमर्दन आजाद मैदान में थे। 2017 में बसपा से आजाद अरी मरदान ने जीत दर्ज की थी। 

Share this article
click me!