बहराइच, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Bahraich, UP Election 2022 Result : बहराइच जिले में सभी 7 विधानसभा सीटों पर जनता का फैसला आ गया है। 4 सीटों पर बीजेपी 1 पर अपना दल और 2 पर सपा ने जीत दर्ज की है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 6:56 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 05:13 PM IST

लखनऊ, Bahraich, UP Election 2022   : बहराइच जिले में सभी 7 विधानसभा सीटों पर जनता का फैसला आ गया है। 4 सीटों पर बीजेपी 1 पर अपना दल और 2 पर सपा ने जीत दर्ज की है।   जिले की  सभी 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पांचवें चरण (Fifth Phase Voting) में यानी 27 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने 7 सीटों में 6 पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट सपा के खाते में गई। बलहा इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Baharaich Assembly seat 2022 result :   बहराइच सदर विधानसभा सीट पर भाजपा से अनुपमा जायसवाल ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से यासिर शाह, बसपा से नईम अहमद और कांग्रेस से जयप्रकाश मिश्रा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा जायसवाल ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Kaiserganj Assembly seat 2022 result  : कैसरगंज सीट पर सपा गठबंधन  ने जीत दर्ज की है, भाजपा से गौरव वर्मा, बसपा से बकाउल्लाह और कांग्रेस से गीता सिंह प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से मुकुट बिहारी ने जीत दर्ज की थी।  

Balha Assembly seat 2022 result  :  यह सुरक्षित सीट है। बलहा सीट पर भाजपा से सरोज सोनकर ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से ललिताा हरेंद्र, बसपा से रामचंद्र प्रसाद और कांग्रेस से किरण भारती मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से अक्षयवर लाल ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2019 में उप चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा से सरोज सोनकर ने जीत दर्ज की थी।    

Mahasi Assembly seat 2022 result  :  महसी सीट पर भाजपा से सुरेश्वर सिंह ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से केके ओझा, बसपा से दिनेश कुमार शुक्ला और कांग्रेस से राजेश तिवारी प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से सुरेश्वर सिंह जीते थे। 

Matera Assembly seat 2022 result :  मातेरा सीट पर सपा गठबंधन ने जीत दर्ज की है। भाजपा से अरुण वीर सिंह,  बसपा से आकिल उल्ला खान और कांग्रेस से अली अकबर मैदान में थे। 2017 में सपा से यासिर शाह जीते थे। 

Nanpara Assembly seat 2022 result : नानपारा सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से राम निवास वर्मा ने जीत दर्ज की है।  सपा गठबंधन से माधुरी वर्मा, बसपा से हकीकत अली और कांग्रेस से अब्दुल मोहम्मद सिद्दीकी मैदान में थे। 2017 में भाजपा से माधुरी वर्मा ने जीत दर्ज की थी।    

Payagpur Assembly seat 2022 result  :  पयागपुर सीट पर भाजपा से सुभाष त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है।  सपा गठबंधन से मुकेश श्रीवास्तव, बसपा से गीता मिश्रा और कांग्रेस से राणा शिवम सिंह मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से सुभाष त्रिपाठी जीते थे।   

Share this article
click me!

Latest Videos

कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
फर्स्ट मीटिंग में ही CM Atishi ने दिखा दिए तेवर, मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी । Delhi । Kejriwal
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt