मछुआरे ने मछली पकड़ने को डाला जाल, फंसी ऐसी चीज की फोटो-वीडियो बनाकर चुपचाप खिसक गए लोग

Published : Jun 29, 2022, 02:41 PM IST
मछुआरे ने मछली पकड़ने को डाला जाल, फंसी ऐसी चीज की फोटो-वीडियो बनाकर चुपचाप खिसक गए लोग

सार

बलिया जनपद में जहरीली प्रजाति के तकरीबन 25 सांप एक जाल में फंस गए। यह जाल मछुआरे ने मछलियों को पकड़ने के लिए लगाया था। इस तरह से सांपों को फंसा देख वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। 

बलिया: जनपद में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में 25 जहरीली प्रजाति के सांप फंस गए। इस तरह से भारी संख्या में सांपों को फंसा देख मछुआरे की हिम्मत उसे निकालने तक की नहीं हुई। इन जहरीले प्रजाति के सांपों को जिसने भी देखा तो उसके कलेजा मुंह में आ गया। लोग उस जाल के पास जाने तक की हिम्मत न जुटा पाए। सांप को फुंफकार मारते हुए देखकर लोगों ने किसी तरह से वहां फोटो-वीडियो बनाया और वहां से खिसकते नजर आए। 

अधिकांश नालों को सांपों ने बना लिया है बसेरा 
दरअसल बलिया में बरसात के बाद इन दिनों पानी बढ़ गया है। इसके चलते मछली पकड़ने वाले भी वहां पर खूब आ रहे हैं। हर के अधिकांश नालों को जहरीले सांपों ने अपना बसेरा बना लिया है। इस बीच कोतवाली से एनसीसी तिराहे के बीच बने नाले में तकरीबन 25 सर्प मिले हैं। इस तरह से नाले में जहरीले सांपों को देख आसपास के लोग भी हैरत में पड़ गए हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि जब नाला ओवरफ्लो होता है तो सांप सड़क पर आ जाते हैं। इसके चलते कई बार लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। 

शोर सुनकर आए लोगों में भी दिखा भय
हरपुर मोहल्ला के निवाी ओमप्रकाश ने बताया कि कोतवाली के सामने नाले में उसे मछलियों को फंसाने के लिए जाल लगाया था। हालांकि उससे कुछ अलग ही हुआ। जाल में भारी संख्या में सर्प फंस गए। जिसके बाद ओमप्रकाश भयवश वह जाल छोड़कर भागे और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर अन्य लोग भी एकत्र हो गए। पांच मिनट में ही करीब 17 सांप बाहर आ गए। इसके बाद लकड़ी के सहारे जाल को निकाला गया तो उसमें तकरीबन 8 सर्प मरे हुए लिपटे मिले। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल भी देखा गया। 

उभरते एथलीट ने समाप्त की जिंदगी, सुसाइड नोट में लिखा- 'अब मेरी सरकारी नौकरी नहीं लग सकती'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 100 दिन के कामों को इस तारीख तक पूरा करने के दिए निर्देश, जानिए खास बाते

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!