फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार चढ़ा परवान, शादी के 4 साल बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Published : Mar 01, 2022, 11:02 AM IST
फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार चढ़ा परवान, शादी के 4 साल बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

सार

फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद शादी के 4 साल में ही महिला रंजना ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि शादी के 6 माह के बाद से ही दोनों ने विवाद शुरु हो गया था। फिलहाल पुलिस और मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव को फंदे से उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बांदा: यूपी के बांदा (Banda) में युवती के सिर पर फेसबुक फ्रेंड (Facebook Friend) से प्यार इस कदर चढ़ा की उसने युवक से शादी कर ली। हालांकि दोनों काफी दिनों तक खुश नहीं रह सके। आपसी मनमुटाव के बाद दोनों के रास्ते धीरे-धीरे अलग होने लगे। शादी के 4 साल बाद महिला ने पति के ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव फंदे लटकता देख परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टन के लिए भेजा। 

पूरा मामला शहर कोतवाली के बंगालीपुरा का है। जहां 30 वर्षीय रंजना का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। रंजना की शादी 4 साल पहले अमित से फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई थी। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद दोनों ने शादी का फैसला तो ले लिया, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के बीच मनमुटाव शुरु हो गया। परिजन बताते हैं कि शादी के 6 माह के बाद से ही दोनों ने विवाद शुरु हो गया था।

कोर्ट में कर दी थी तलाक की अपील 
महज 4 साल में ही अमित और रंजना के बीच यह स्थिति हो गयी थी कि दोनों अलग होने के बारे में सोच रहे थे। इसको लेकर कोर्ट में तलाक की अपील भी कर दी गयी थी। हालांकि इसी बीच रंजना का शव पति अमित के कमरे में लटकता हुआ मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

मजिस्ट्रेट की देखरेख में उतारा गया शव 
रंजना के फांसी लगाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बांदा डिप्टी एसपी राकेश सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली की रहने वाली महिला ने पति के घर में फांसी लगा ली। पुलिस और मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव को फंदे से उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

मृत्यु की कामना पर पीएम मोदी को आया आनंद, जानिए क्यों काशी में अंतिम सांस लेना चाहते हैं लोग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी