कूड़ा कचरा अब नहीं बचेगा, क्यूंकि वो आ रहा...ट्रंप के स्वागत में लगा पोस्टर

Published : Feb 24, 2020, 03:36 PM ISTUpdated : Feb 24, 2020, 03:47 PM IST
कूड़ा कचरा अब नहीं बचेगा, क्यूंकि वो आ रहा...ट्रंप के स्वागत में लगा पोस्टर

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी फैमिली के साथ 24 फरवरी यानी सोमवार को ताज महल दीदार के लिए आगरा आ रहे हैं। उनके वेलकम के लिए आगरा प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर भर में मोदी और ट्रंप के बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।

आगरा (Uttar Pradesh). अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी फैमिली के साथ 24 फरवरी यानी सोमवार को ताज महल दीदार के लिए आगरा आ रहे हैं। उनके वेलकम के लिए आगरा प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर भर में मोदी और ट्रंप के बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। दीवारों पर पेंटिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रंप जिस रास्तों से होकर गुजरेंगे वहां करीब 1000 से ज्यादा पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनमें हिंदी भाषा में लिखे स्लोगन में कई गलतियां हैं। वहीं, डीएम पीएन सिंह ने कहा, होर्डिंग में लिखे स्लोगन में गलतियों के बारे में पता चला है। इन होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है।

लोग बोले समझ नहीं आया ये स्लोगन
आगरा नगर निगम की तरफ से एक होर्डिंग लगाई गई है। जिसमें स्लोगन लिखा है- कूड़ा कचरा अब नहीं बचेगा, क्यूंकि वो आ रहा है आपके शहर...। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा कचरा से ट्रम्प के दौरे को किस आधार पर कनेक्ट किया गया है यह समझ नहीं आया। 



इस होर्डिंग में स्लोगन लिखा है- लेगा वशि्व का सबसे पुराना लोकतंतर ​वशि्व के सबसे बड़े लोकतंतर से। इस स्लोगन में 5 शब्द गलत लिखे हैं। जैसे लोकतंत्र, विश्व और मिलेगा हैं।

इस होर्डिंग में मोदी और ट्रम्प की फोटो के साथ स्लोगन लिखा है- दो महान देश एक बेमसिाल दोसती। 6 शब्द के इस स्लोगन में दो शब्द बेमिसाल और दोस्ती गलत तरीके से लिखे गए हैं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

आगरा से ग्वालियर सिर्फ 45 मिनट! बदल जाएगा पूरा सफर
UP : ऐसा क्या हुआ जो जल्लाद बन गया चहेता बेटा, बेरहमी से की माता-पिता की हत्या