बाराबंकी, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट: जानें जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Published : Mar 10, 2022, 12:38 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 05:45 PM IST
बाराबंकी, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट: जानें जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

सार

Barabanki, UP Election 2022 Result : बाराबंकी जिले में सभी 6 विधानसभा सीटों परफैसला आ गया है। 3 सीटों पर बीजेपी तो 3 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है।

लखनऊ, Barabanki, UP Election 2022 Result : बाराबंकी जिले में सभी 6 विधानसभा सीटों परफैसला आ गया है। 3 सीटों पर बीजेपी तो 3 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है।    सभी 6 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पांचवें चरण (Fifth Phase Voting) में यानी 27 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने 6 में 4 और सपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें सपा को जैदपुर सीट पर 2019 में हुए उपचुनाव में जीत मिली। पहले यह सीट भाजपा के पास थी। हैदरगढ़ और जैदपुर इस जिले की दो सुरक्षित सीट हैं। 

Barabanki Assembly seat 2022 result  :   बाराबंकी विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन से धर्मराज सिंह यादव ने जीत दर्ज की है।  भाजपा से रामकुमारी मौर्य, बसपा से विवेक सिंह वर्मा और कांग्रेस से गौरी यादव प्रत्याशी थे। 2017 में सपा प्रत्याशी धर्मराज सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।  

Dariyabad Assembly seat 2022 result  :  दरियाबाद सीट पर भाजपा से सतीश चंद्र शर्मा ने जीत दर्ज की है।, सपा गठबंधन से अरविंद सिंह गोप, बसपा से जग प्रसाद रावत और कांग्रेस से चित्रा वर्मा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से सतीश चंद्र शर्मा ने जीत दर्ज की थी।  

Haidergarh Assembly seat 2022 result  : यह सुरक्षित सीट है। हैदरगढ़ सीट पर भाजपा से दिनेश रावत ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से रामगमन रावत, बसपा से श्रीचंद्र रावत और कांग्रेस से निर्मला चौधरी मैदान में थे। 2017 में भाजपा से बैजनाथ रावत ने जीत दर्ज की थी।    

Kursi Assembly seat 2022 result  :  कुर्सी सीट पर भाजपा से सकेंद्र प्रताप वर्मा ने जीत दर्ज की है।, सपा गठबंधन से राकेश वर्मा, बसपा से मीता गौतम और कांग्रेस से जमील अहमद प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से सकेंद्र प्रताप वर्मा जीते थे।  

Ram Nagar Assembly seat 2022 result  :  रामनगर सीट पर  सपा गठबंधन से फरीद महफूज किदवई ने जीत दर्ज की है। भाजपा से शरद अवस्थी , बसपा से राम किशोर शुक्ला और कांग्रेस से ज्ञानेश शुक्ला मैदान में थे । 2017 में भाजपा से शरद अवस्थी जीते थे। 

Zaidpur Assembly seat 2022 result  :  यह सुरक्षित सीट है। जैदपुर सीट पर सपा गठबंधन से गौरव रावत, ने जीत दर्ज की है।  भाजपा से अमरीश रावत, बसपा से उषा गौतम और कांग्रेस से तनुज पुनिया मैदान में थे। 2017 में भाजपा से उपेंद्र सिंह जीते थे। इस सीट पर 2019 में उपचुनाव हुए, जिसमें सपा से गौरव रावत ने जीत दर्ज की।   

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

‘बच्चों को साथ ले जा रहा हूं’ सुसाइड नोट ने खोले राज, कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना
मासूम की आंखों के सामने मां से दरिंदगी, 7 साल बाद कोर्ट का ऐसा फैसला कांप उठे आरोपी