चांदनी के कातिल बनने की कहानीः प्रेमी से कराया पति का मर्डर, कहा- वीडियो कॉल पर दिखाओ सोनू मरा या नहीं

Published : Dec 26, 2022, 12:41 PM ISTUpdated : Dec 26, 2022, 03:43 PM IST
चांदनी के कातिल बनने की कहानीः प्रेमी से कराया पति का मर्डर, कहा- वीडियो कॉल पर दिखाओ सोनू मरा या नहीं

सार

यूपी के बरेली में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शादी के 14 महीने बाद पत्नी ने पति की हत्या के बाद ऐसी दुर्दशा कराई कि एक महीने बात सड़ी-गली हालत में उसका शव बरामद किया गया।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। बीते रविवार को पुलिस ने पति की हत्या की आरोपी चांदनी की गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चांदनी की बात स्वीकार कर ली। बता दें कि शादी के एक साल बाद ही चांदनी के सिर पर पति की हत्या का खून सवार हो गया। पति की हत्या के बाद परिवार वाले 1 महीने तक उसके शव को खोजते रहे। चांदनी ने अपने प्रेमी अरविंद के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। बरेली के जोगी नवादा गांव में रहने वाले 22 साल के सोनू की 14 माह पहले चांदनी से शादी हुई थी। बताया गया कि सोनू प्राइवेट नौकरी करता था। लेकिन नई शादी की खुशियां ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकीं। सोनू जब भी ऑफिस से घर आता तो चांदनी हमेशा अपने फोन पर किसी को मैसेज किया करती थी। जब सोनू उससे पूछता तो वह कभी बहन तो कभी फ्रेंड से बात करने का बहाना बना देती। 

1 महीने बाद मिला पति का शव
इस दौरान जब सोनू ने पत्नी का फोन चेक करना चाहा तो उसके फोन में लॉक लगे होने के कारण वह फोन देख नहीं पाया। जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। विवाद होने पर चांदनी सोनू से कहती कि तुम मुझ पर शक करते हो क्या। जिस पर सोनू उसे कहता कि वह उस पर क्यों शक करेगा। लेकिन चांदनी की नफरत के बारे में सोनू को अंदाजा नहीं हो सका। 25 नवंबर को सोनू संदिग्ध तरीके से लापता हो गया। जिसके बाद 26 नवंबर को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। बता दें कि करीब 1 महीने बाद 24 दिसंबर को सोनू का शव सड़ी गली हालत में भाकड़ा नदी से बरामद किया गया। चांदनी ने बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। लेकिन परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी सोनू से करवा दी। 

शादी के बाद भी प्रेमी से करती थी बात
चांदनी ने बताया कि वह वीडियो कॉल और मैसेज में प्रेमी अरविंद से सब बात शेयर करती थी। इसके अलावा वह न्यूड रह कर भी उसे वीडियो कॉल करती थी। इसके बाद चांदनी ने अरविंद के साथ मिलकर सोनू के अपहरण की साजिश रची। जिसमें अरविंद का साथ उसके दोस्त सचिन ने दिया। बीते 25 नवंबर को सचिन ने पार्टी का बहाना बना कर सोनू को बुलाया। इस दौरान अरविंद, सचिन और अंकुश शाह ने राजा नामक व्यक्ति से उसकी कार ले ली। घूमने के दौरान पहले सोनू को शराब पिलाया और फिर जब उसे नशा हो गया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी अरविंद ने सोनू से कहा था कि देख चांदनी तेरी नहीं बल्कि मेरी है। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर भाकड़ा नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने बीते 21 दिसंबर को अरविन्द और उसके साथी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सोनू की पत्नी और चांदनी और अंकुश शाह को भी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जब चांदनी के मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि अरविंद से उसके 4 साल पुराने रिश्ते थे। पति की हत्या वाले दिन भी चांदनी ने कई बार अरविंद को वॉट्सऐप कॉल की थी। चांदनी ने प्रेमी से कहा था कि हत्या के बाद उसे भी लाश दिखाना। जिसके बाद आरोपी ने उसे वीडियो कॉल कर सोनू की लाश दिखाई थी।

बरेली: परिवार को चकमा देकर प्रेमी संग फरार हुई 15 साल की किशोरी, अब पुलिस कर रही तलाश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट