दोस्ती, प्यार और फिर धोखे से बुलाकर गैंगरेप, बस्ती के 3 डॉक्टरों पर लखनऊ की युवती ने लगाया गंभीर आरोप

Published : Sep 29, 2022, 10:25 AM IST
दोस्ती, प्यार और फिर धोखे से बुलाकर गैंगरेप, बस्ती के 3 डॉक्टरों पर लखनऊ की युवती ने लगाया गंभीर आरोप

सार

प्रेमी से मुलाकात के लिए लखनऊ से बस्ती आई युवती ने तीन डॉक्टरों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि बीते एक साल से उसकी बातचीत डॉक्टर सिद्धार्थ से हो रही थी और उसी के बुलावे पर वह यहां आई थी। 

बस्ती: जनपद की सदर कोतवाली स्थित कैली अस्पताल के तीन डॉक्टरों पर एक युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर तीन डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के रहने वाली पीड़िता की दोस्ती कैली हॉस्पिटल के डॉक्टर से सोशल मीडिया के जरिए हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो पीड़िता डॉक्टर से मिलने के लिए पहुंच गई। वहां डॉक्टर ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। 

पिछले साल से चल रही थी बातचीत
पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर सिद्धार्थ से उसकी दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट से हुई। बातचीत के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और वह डॉक्टर सिद्धार्थ से मिलने के लिए बस्ती रवाना हो गई। कैली छात्रावास में डॉक्टर सिद्धार्थ, डॉ कमलेश और डॉ गौतम ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर सिद्धार्थ से पीड़िता का संपर्क पिछले साल दिसंबर में हुआ था। सोशल साइट्स पर बातचीत के बाद ही धीरे-धीरे उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद डॉक्टर ने ही मुलाकात के लिए पीड़िता को बस्ती बुलाया। वहां पर उन्होंने जब पीड़िता के साथ संबंध बनाने की कहा तो युवती ने इंकार कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ ने दो अन्य साथियों को भी वहां पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। 

तहरीर मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि लखनऊ की युवती के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस पड़ताल कर रही है। मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रावास में भी हड़कंप मचा हुआ है। 

'समाधि' ले रहा था युवक, तभी मौके पर आ पहुंची पुलिस, कहा- 'बाहर आओ तुम्हें बनाया जाएगा तगड़ा साधू'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां