फिल्मों में विलेन का रोल करने वाला ये शख्स असल में निकला कातिल, शूटिंग सेट से हुआ गिरफ्तार

Published : Feb 21, 2020, 07:45 PM ISTUpdated : Feb 21, 2020, 07:48 PM IST
फिल्मों में विलेन का रोल करने वाला ये शख्स असल में निकला कातिल, शूटिंग सेट से हुआ गिरफ्तार

सार

यूपी के गोरखपुर में पुलिस ने भोजपुरी फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले एक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से राइफल भी बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, जिले में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। पुलिस ने आरोपी को शूटिंग के सेट से ही गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर (Uttar Pradesh). यूपी के गोरखपुर में पुलिस ने भोजपुरी फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले एक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से राइफल भी बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, जिले में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। पुलिस ने आरोपी को शूटिंग के सेट से ही गिरफ्तार कर लिया। 

क्या है पूरा मामला
मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। यहां कूड़ाघाट पर भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। फिल्म में सनोज पांडेय विलेन का रोल निभा रहा था। इस बीच वो सेट पर असली राइफल और 4 जिंदा कारतूस लेकर पहुंच गया। जिसके बाद फिल्म यूनिट ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला वो एक हत्या मामले में फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

एक्टर ने कबूला अपना जुर्म
पूछताछ में सनोज ने कहा, कई साल पहले मैंने बिहार में अपने सगे चाचा की हत्या कर दी थी। तभी से फरार होकर गोरखपुर आकर रहने लगा। यहां होने वाली भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में छोटे-मोटे रोल करके अपना पेट पालता था। भोजपुरी फिल्मों में अक्सर मुझे विलेन का ही रोल मिलता था। इस बार भी विलेन का रोल मिला था, जिसमें अपने कैरेक्टर को असली दिखाने के लिए मैं एक रिश्तेदार की राइफल उधार मांग कर लाया था। 

पुलिस ने कही ये बात 
सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया, अवैध असलहा के साथ शूटिंग कर रहे शख्स को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। जहां उसने अपना जुर्म कबूला। हत्यारोपी पिछले दो सालों से गोरखपुर में रहकर भोजपुरी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल