बिजनौर: कॉलेज से निकलते ही BBA छात्र की सड़क पर सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस इस एंगल पर कर रही मामले की जांच

Published : Nov 24, 2022, 02:15 PM IST
बिजनौर: कॉलेज से निकलते ही BBA छात्र की सड़क पर सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस इस एंगल पर कर रही मामले की जांच

सार

यूपी के बिजनौर में बीते बुधवार को दिनदहाड़े कॉलेज के गेट पर बीबीए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि वर्चस्व की जंग को लेकर दो गुटों में पुरानी रंजिश है।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार को बीबीए छात्र को सरेआम गोली मारी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच पुरानी रंजिश की ओर बढ़ रही है। वहीं मृतक का भाई मर्डर के आरोप में जेल की सजा काट रहा है। पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं इस घटना का खुलासा करने के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं। यह घटना कोतवाली शहर के नूरपुर रोड स्थित कृष्णा कॉलेज का है। कॉलेज के गेट से निकलते ही 20 वर्षीय बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्र शामिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मृतक छात्र के घरवालों की तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी यश औऱ एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का भागता हुआ नजर आ रहा है। वहीं उस लड़के के पीछे एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधकर भागते हुए दौड़ रहा है। जब पीछे वाले युवक को लगता है कि वह लड़के को नहीं पकड़ पाएगा तो वह वापस लौट जाता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कृष्ण कॉलेज से निकल कर छात्र शमिल अपने घर जा रहा था। तभी बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी।

दो गुटों में लंबे समय से चल रही वर्चस्व की लड़ाई
गोली लगने के बाद छात्र खुद के बचाव के लिए वापस कॉलेज की तरफ भागा। लेकिन कुछ दूर जाते ही वह गिर गया। इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि झालू इलाके में कई सालों से दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसी के चलते 20 महीने पहले फरवरी 2021 में रचित नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक छात्र शामिक भी झालू का रहने वाला है। वहीं रचित की हत्या में शामिक का भाई शहबर शामिल था। पुलिस के अनुसार, वर्चस्व की लड़ाई के लिए शामिक की हत्या की गई है। इन सबके बीच पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है। पुलिस शामिल के दोस्तों से पता लगाएगी कि कहीं शामिक किसी लड़की के टच में तो नहीं था। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम
कॉलेज से निकलने के दौरान शामिक के साथ पढ़ने वाली लड़की मिस्बाह भी उसके साथ थी। मिस्बाह ने पुलिस को बताया कि बाइस सवार दो लोगों ने शामिक पर फायर किया। जिन लोगों ने उसे गोली मारी मिस्बाह उनको नहीं पहचानती है। पुलिस भले ही इस बात को स्वीकार नहीं कर रही है। लेकिन यह मामला गैंगवार का बनता जा रहा है। अभी तक शामिक मर्डर केस की जांच में जो भी नाम सामने आए हैं, वह कहीं ना कहीं झालू से जुड़े हुए हैं। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।

एक बैल की हो गई मौत तो खुद तांगे से जुड़ गया युवक, नंगे पैर सड़क पर चलते हुए वायरल हुई बिजनौर की तस्वीर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट