भाजपा ने धर्मपाल सिंह को दी यूपी संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी, सुनील बंसल का भी हुआ प्रमोशन

Published : Aug 10, 2022, 05:28 PM IST
भाजपा ने धर्मपाल सिंह को दी यूपी संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी, सुनील बंसल का भी हुआ प्रमोशन

सार

भाजपा ने धर्मपाल सिंह को यूपी प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी है। इसी के साथ सुनील  बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के प्रदेश प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी दी गई है। 

लखनऊ: झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है। वहीं यूपी में भाजपा को एक के बाद एक कई ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन हो गया है और उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बना दिया गया है। इसी के साथ उन्हें पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना का प्रदेश प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी दी गई है। 

सुनील बंसल ने रचा था नया इतिहास 
गौरतलब है कि सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने यूपी से भाजपा को 73 सीटें (अपना दल की दो सीटें) जिताकर नया इतिहास ही रचा था। इसके बाद लगातार कई चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक परिणाम मिला और पार्टी ने विजय का परचम फहराया। 2017 के चुनाव में 14 सालों के बाद प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई। 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भाजपा को 65 सीटें मिलीं। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ते हुए सत्ता में वापसी की। 

धर्मपाल सिंह बने प्रदेश महामंत्री (संगठन) उत्तर प्रदेश
भाजपा की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने धर्मपाल सिंह प्रदेश महामंत्री (संगठन) झारखंड को प्रदेश महामंत्री (संगठन) उत्तर प्रदेश नियुक्त किया है। इसी के साथ प्रदेश सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) झारखंड नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक नियुक्ति के इस आदेश में को तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात भी कही गयी है। 

कौन हैं धर्मपाल सिंह 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री रहे धर्मपाल सिंह झारखंड भाजपा के संगठन मंत्री थी। वह बिजनौर जिले की नगीना तहसील के हुरनगला के मूल निवासी है। उन्होंने मैकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद सरकारी नौकरी की। बाद में सकारी नौकरी को छोड़कर एबीवीपी ज्वाइन किया। 

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु ने नोएडा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे साथ भी किया गया ऐसा सलूक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर