UP में बीजेपी ने किया कमाल, 16 दिनों में जनविश्वास यात्रा ने तय किया 13700 किलोमीटर का सफर

Published : Jan 05, 2022, 07:22 PM IST
UP में बीजेपी ने किया कमाल, 16 दिनों में जनविश्वास यात्रा ने तय किया 13700 किलोमीटर का सफर

सार

छह जन विश्वास यात्राओं को प्रदेश के 6 अलग-अलग स्थानों से शुरू किया गया था। 13 हजार 700 किलोमीटर तक निकली यह यात्राएं 98 सांगठनिक जिलों एवं प्रदेश की 403 विधानसभाओं से होते हुए गुजरीं। आपको बता दें कि महज 16 दिनों में इन यात्राओं ने तेरह हजार से अधिक दूरी का सफर तय किया है। 

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janta party) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (swatantra dev singh) ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता करते हुए जनविश्वास यात्राओं (jan vishvas yatra) का ब्यौरा रखा। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा निकाली गई छह जन विश्वास यात्राओं को प्रदेश के 6 अलग-अलग स्थानों से शुरू किया गया था। 13 हजार 700 किलोमीटर तक निकली यह यात्राएं 98 सांगठनिक जिलों एवं प्रदेश की 403 विधानसभाओं से होते हुए गुजरीं। आपको बता दें कि महज 16 दिनों में इन यात्राओं ने तेरह हजार से अधिक दूरी का सफर तय किया है। इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की लोकमंगलकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने सभी विपक्षियों के साथ अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि रामद्रोही के सपने में न कृष्ण आ सकते हैं और न हकीकत में राम-कृष्ण भक्त उनके साथ खड़े हो सकते हैं।

जानिए, प्रदेश भर में निकली जनविश्वास यात्राओं से जुड़ा पूरा ब्यौरा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यात्रा के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पहली यात्रा पश्चिम क्षेत्र के बिजनौर जिले से माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शुभारंभ की गयी। यह यात्रा कुल 19 जिलों से गुजरी एवं कुल 71 विधानसभाओं में 428 कार्यक्रम हुए। रामपुर में समापन कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बडी़ सभा हुई। जबकि, दूसरी यात्रा बृज क्षेत्र के मथुरा जिले से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ की गयी। इस यात्रा ने कुल 12 जिलों का दौरा किया। कुल 65 विधान सभाओं में 310 कार्यक्रम किए। बरेली में समापन कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह का रोड़ शो आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि तीसरी यात्रा कानपुर क्षेत्र के झाँसी जिले से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शुभारंभ की गई। इस यात्रा ने कुल 14 जिलों का दौरा किया। कुल 52 विधान सभाओं में 403 कार्यक्रम किए। कानपुर में समापन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा हुई। इसी के साथ चौथी यात्रा अवध क्षेत्र के अम्बेडकर नगर जिले से माननीय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा शुभारंभ की गयी। इस यात्रा ने कुल 13 जिलों का दौरा किया। कुल 82 विधान सभाओं में 217 कार्यक्रम किये। यात्रा का समापन  जे.पी. नड्डा की विशाल रैली लखनऊ से हुआ। पांचवी यात्रा गोरखपुर क्षेत्र के बलिया जिले से मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुभारंभ की गयी। इस यात्रा ने कुल 10 जिलों का दौरा किया। कुल 62 विधान सभाओं में 319 कार्यक्रम किये। इसका समापन  जे.पी. नड्डा की विशाल रैली बस्ती में हुआ।  जबकि छठवी जनविश्वास यात्रा काशी क्षेत्र के गाजीपुर दौरा किया। कुल 71 विधान सभाओं में 337 कार्यक्रम किये। यात्रा का समापन अमेठी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बडी़ सभा से हुआ।

लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली प्रदेश की जनता: प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि यह सभी यात्राएं एक साथ 19 दिसम्बर से शुरू हुई, जो 31 दिसम्बर से 3 जनवरी के बीच समाप्त हुई हैं। इन यात्राओं में जनता से मिले असीम प्यार से यह साबित हुआ है कि 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार के गरीब और वंचितों के कल्याण की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और सुशासन पर जनता का विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि जनता लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली है। वह सपा, बसपा और कांग्रेस के जहरीले कॉकटेल से प्रदेश को पूरी तरह से मुक्त रखने का संकल्प कर चुकी है। वह जान गई है कि जो लोग नई हवा चलाने की बात कर रहे हैं, वह केवल जनता को लूटकर किये गए पाप से बने दुर्गन्धित इत्र से ज्यादा कुछ नहीं है।

'समाजवादी पार्टी की हर योजना अपने परिवार कल्याण के लिए'- स्वतंत्र देव सिंह
उन्होंने कहा अखिलेश को रोज सपने आते हैं, लेकिन वे दिवास्वप्न होते हैं, जो सच नहीं होने वाले हैं। समाजवादी पार्टी जब सत्ता में होती है तो उनकी सरकार की हर योजना अपने परिवार कल्याण की होती है। नौकरी का विज्ञापन युवाओं को रोजगार देने के लिये घर-परिवार की जेब भरने, वसूली के लिये निकलता था। सपा राज में कानून व्यवस्था का मतलब दंगाई, गुंडा और माफिया को संरक्षण, आतंकियों की मुकदमा वापसी थी।

'नींद से जागने के बाद कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रतिबंध लगा देते हैं अखिलेश'
उन्होंने कहा कि अखिलेश जी के सपने में भगवान कृष्ण तो आते हैं, लेकिन जब वह नींद से जगते है तो कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रतिबंध लगा देते हैं, कांवड़ पर रोक लगा देते हैं, उनके पिता की सरकार कृष्ण-राम भक्तों पर गोलियां चलवाती हैं, ये जवाहरबाग में कृष्ण के साधकों की जमीन कब्जवाते हैं। रामद्रोही के सपने में न कृष्ण आ सकते हैं और न हकीकत में राम-कृष्ण भक्त उनके साथ खड़े हो सकते हैं।

 

भगवान राम के नाम पर राजनीति जारी, स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- जो राम को नकारते थे, वो जा रहे मंदिर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : जिंदा जल रहे थे यात्री, भयानक था कालरात्रि का मंजर
Delhi-Agra Expressway Accident: घने कोहरे में 7 बसें-3 कार आपस में टकराईं, चार की मौत